बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जॉन की महाप्रबंधक नीनू इटीयेरा शुक्रवार को पत्रकारों से मुखातिब हुई। इस दौरान दौरान उन्होंने रेलवे जोन की उपलब्धियों को प्रस्तुत किया और बताया कि हम ट्रेनों को समय पर और सुरक्षित चलाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए कई तरह के सुधार किए जा रहे है। बेसिकली दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन राष्ट्र का मालवाहक जोन है। भारतीय रेलवे का यह दूसरा सबसे अधिक माल लदान करने वाला जोन है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन ने 236 मिलियन टन माल लदान किया है जो पिछले साल की तुलना में 10% ज्यादा है। सुश्री इटीयेरा ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में जोन के महत्वपूर्ण स्टेशनों से 08 जोड़ी नई यात्री ट्रेनें शुरू की हैं तथा 06 जोड़ी ट्रेनों का विस्तार किया है। कई ट्रेनों को 16 स्टेशनों पर नए ठहराव दिए हैं। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पिछले वित्तीय वर्ष में 367 से अधिक अतिरिक्त कोच लगाए गए थे। इस वित्तीय वर्ष में अब तक 32 अतिरिक्त कोच उपलब्ध कराए जा चुके हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए वर्ष 2023-24 में 3 और ट्रेनों में पारंपरिक आईसीएफ कोचों के स्थान पर एलएचबी कोच लगाने वाले है। इसके साथ ही वर्ष 2023-24 में 15 ट्रेनों में थर्ड एसी इकोनॉमी कोच लगाए गए हैं। पिछले वित्तीय वर्ष में भारत गौरव ट्रेनों के 23 ट्रिप और आस्था स्पेशल ट्रेनों के 11 ट्रिप संचालित किए गए थे।
00 यात्री सुविधाएं – उन्होंने बताया कि बिलासपुर रेलवे जोन यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। यात्रियों को आसानी से टिकट उपलब्ध कराने, स्टेशन परिसर और ट्रेनों में साफ-सफाई के साथ-साथ मोबाइल से अनारक्षित टिकट, हैंड हेल्ड टर्मिनल से टिकट चेकिंग जैसी नई सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। पिछले वित्तीय वर्ष में 13 फुट ओवर ब्रिज और 09 हाई लेवल प्लेटफॉर्म का निर्माण पूरा किया गया। इस वित्तीय वर्ष में अब तक 01 एफओबी उपलब्ध कराया गया है। विभिन्न स्टेशनों पर 25 लिफ्ट और 14 एस्केलेटर की सुविधा उपलब्ध है। 04 एस्केलेटर और 09 लिफ्ट लगाने का कार्य प्रगति पर है। 204 स्टेशनों के प्लेटफॉर्म में यात्रियों के लिए मुफ्त वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करने के लिए 1800 करोड़ से अधिक की लागत से 47 स्टेशनों का विकास किया जा रहा है। अमृत भारत स्टेशन योजना के अलावा हमारी रेलवे के 03 स्टेशनों बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग का पुनर्विकास किया जा रहा है।
00 सुरक्षा- यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 25 स्टेशनों और ट्रेनों के 244 कोचों में 658 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों की मदद से आपराधिक और संदिग्ध गतिविधियों को रोकने के साथ ही स्टेशनों पर यात्रियों द्वारा छोड़े गए सामान को बरामद करने में भी मदद मिल रही है। रेलवे सुरक्षा बल ने ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ अभियान चलाकर वर्ष 2023 में 275 और 2024 में 126 बच्चों को उनके परिजनों से सकुशल मिलवाया है। ऑपरेशन अमानत’ के तहत वर्ष 2023 में 2 करोड़ से अधिक मूल्य के यात्रियों के खोए सामान को वापस दिलाया गया है। वर्ष 2024 में अब तक 99 लाख से अधिक की राशि वापस दिलाई जा चुकी है। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ ‘ऑपरेशन नार्कोस’ चलाकर वर्ष 2023 में 1.36 करोड़ और वर्ष 2024 में अब तक 1.5 करोड़ से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं। महिला यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण स्टेशनों के प्लेटफार्म पर ‘अक्षिता’ सेफ बबल का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया गया है। यात्रियों, विशेषकर महिला यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ‘मेरी सहेली’ अभियान शुरू किया गया है। बिलासपुर स्टेशन पर आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हैं।
00 आधारभूत संरचना – महाप्रबंधक नीनू इटीयेरा ने पत्रकारों को बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में हमने 143 किलोमीटर नए सेक्शन (133.3 किलोमीटर मल्टी-ट्रैकिंग, 3.8 किलोमीटर नई लाइनें और 6 किलोमीटर गेज परिवर्तन) का काम पूरा किया है। जिसमें बिलासपुर-उसलापुर आरओआर फ्लाईओवर का निर्माण किया गया है। वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कुल 421 किलोमीटर का लक्ष्य रखा गया है। जिसमे 224 किलोमीटर मल्टी-ट्रैकिंग, 20 किलोमीटर नई लाइनें और 177 किलोमीटर गेज परिवर्तन शामिल है। अगले 9 महीनों में हम मल्टी-ट्रैकिंग कार्य करेंगे। इसमें तीन बहुत ही महत्वपूर्ण रेलखंड शामिल हैं। जिसमें (1) बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी लाइन, (2) अनूपपुर-कटनी तीसरी लाइन, (3) राजनांदगांव-नागपुर तीसरी लाइन प्रमुख है। इन कार्यों के पूरा होने से गतिशीलता में काफी सुधार होगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 3, 2026अब ड्रोन कैमरा से होगा OHE तार का निरीक्षण, सैकड़ों ट्रेन निरस्त फिर भी 12 प्रतिशत बढ़े यात्री
बिलासपुरApril 3, 2026मैरिज ब्यूरो बना ठगी का अड्डा, 4 गिरफ्तार, 10 कंप्यूटर, 70 मोबाइल और 20 हजार रुपये नगद जप्त
बिलासपुरApril 3, 2026धान खरीदी केन्द्र गतौरा में 29 लाख का गबन, प्रबंधक, सोसायटी अध्यक्ष और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार
बिलासपुरApril 2, 2026घातक हथियार अड़ाकर लूट का प्रयास, 2 आरोपी गिरफ्तार, गांव वालों ने घेरा तो बाइक छोड़कर भाग गए
