सरगुजा। एंटी करप्शन ब्यूरो ने 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए उदयपुर SDM समेंत रीडर, भृत्य और गार्ड को गिरफ्तार किया है। राजस्व रिकॉर्ड दुरुस्त करने के नाम पर ग्रामीण से पैसे की मांग की थी, लेकिन ग्रामीण ने इसकी शिकायत ACB से कर दी। इसके बाद योजना बनकर ACB ने कार्रवाई की है।
एसीबी सरगुजा से मिली जानकारी के अनुसार उदयपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम जजगा निवासी कन्हाई राम बंजारा ने एसीबी से शिकायत की थी कि ग्राम जजगा स्थित भूमि खसरा नंबर 69/31, 70/1 एवं 1004/8 में रकबा क्रमशः 0.251, 0.635 एवं 0.243 हेक्टेयर जमीन उसके और परिवार के अन्य सदस्यों के नाम पर दर्ज है। कई सालों से परिवार के लोग जमीन पर मकान बनाकर काबिज है। इस बीच कन्हाई राम बंजारा के बड़े पिता ने जमीन पर केवल अपना नाम दर्ज कराने के लिए तहसील में आवेदन दिया था। इस मामले में उसके व अन्य परिजन के पक्ष में आदेश पारित करने के बदले में एसडीएम बीआर खांडे ने 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। लेकिन ग्रामीण रिश्वत देने के लिए तैयार नहीं था। इसलिए उसने ACB से शिकायत कर दी। शिकायत के बाद एसीबी ने मामले की जांच शुरू कर की और जांच सत्यापन के बाद ट्रैप कार्रवाई की गई है।शिकायत सही पाए जाने पर एसीबी ने ट्रैप कार्रवाई के तहत शुक्रवार शाम 6 बजे कन्हाई राम को 50 हजार रुपए के साथ एसडीएम कार्यालय भेजा। जब कन्हाई राम बंजारा ने एसडीएम भागीरथी खांडे से रुपए के लेन देन की बात की तो एसडीएम ने रुपए अपने रीडर धरमपाल को देने के लिए कहा। रीडर धरमपाल ने भृत्य अबीर राम को रिश्वत की रकम अपने पास रखने के लिए कहा, जिसे अबीर राम ने अपने हाथों में ले लिया। रिश्वत की रकम लेने के बाद वह एसडीएम के पास चला गया और एसडीएम को जानकारी दी कि कन्हाई राम से रिश्वत की रकम 50 हजार रुपए उसने ले ली है। एसडीएम ने कहा कि रकम गार्ड नगर सैनिक कविनाथ सिंह को दे दो। तब भृत्य ने रिश्वत में मिले रुपए को एसडीएम के गार्ड कविनाथ सिंह को दे दिया। इस तरह रिश्वत के रुपए का लेन देन चेन सिस्टम से किया गया। रुपए मिलने की पुष्टि होने के बाद एसीबी ने एसडीएम कार्यालय में छापा मार दिया और रिश्वत लेने के आरोप में एसडीएम बीआर खांडे, भृत्य धरमपाल, भृत्य अबीर राम, नगर सैनिक कविनाथ सिंह को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में एसीबी ने आरोपियों के खिलाफ धारा 7, 12 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की है बड़ी बात यह है कि रिश्वत लेने के साथ ही एसडीएम के खिलाफ एसीबी के पास कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी हाथ लगे है। ACB के अनुसार एसडीएम बीआर खांडे ने प्रार्थी कन्हाई राम के पक्ष में आदेश करने के बदले में प्रार्थी और उसके परिजन की ओर से ग्राम जजगा तहसील उदयपुर स्थित 50 डिसमिल जमीन को भी अपने महिला परिचितों के पक्ष में बिक्री करने संबंधी पावर ऑफ अटार्नी एक्जक्यूट करा लिया था। ताकि भविष्य में उस जमीन को अपने पक्ष में करा सके। संबंधित पावर ऑफ अटार्नी की कॉपी भी एसीबी के हाथ लग गयी है। सभी आरोपियों की संपत्तियों के संबंध में भी एसीबी गहरी जांच कर रही है। कई महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
