बिलासपुर। ज्वेलरी दूकान से चोरी करने वाली दो महिलाओं को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तीनों महिलाएं अंबिकापुर भागने की तैयारी में थी। महिलाओं से दो नग सोने की लाकेट जप्त किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 21.06.24 को सदर बाजार बिलासपुर स्थित रितेश ज्वेलर्स में तीन महिलाएं आभुषण खरीदने के बहाने दूकान के अंदर आई। फिर दुकान मालिक को समान दिखाने में उल्झाकर ज्वेलरी दूकान से 02 नग सोने का लाॅकेट चोरी कर ले गई। कुछ देर बाद दूकान संचालक रितेश सलूजा निवासी जगत मेडिकल स्टोर को चोरी का अहसास हुआ तो सिटी कोतवाली में प्रकरण दर्ज कराया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले को जांच में लिया गया। घटना की सूचना तत्काल प्रभारी पुलिस अधीक्षक बिलासपुर राजेश अग्रवाल (भा.पु.से) को दी गई। तो उन्होंने तत्काल कार्यवाही करने व आरोपीयो को पकडने के निर्देश दिए। कोतवाली पुलिस ने आरोपी महिलाओं को तलाश करने शहर में लगे सी.सी.टी.वी. फुटेज को खंगाला और संदिग्धो की हुलिया की बारिक जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने पीछा करते हुये अज्ञात महिलाओ के भागने के रास्ते पर सी.सी.टी.वी. फुटेज दिखाकर पुछताछ की गई तो पता चला की महिलाये उसलापुर रेल्वे स्टेशन तरफ दिखाई दी है। कोतवाली पुलिस की टीम ने सावधानी पुर्वक योजनाबद्ध तरिके से उसलापुर स्टेशन के आस-पास की घेराबंदी की और सभी महिलाओ को पकडा लिया। सभी महिलाए एकसाथ चोरी करने के इरादे से अम्बिकापुर से बिलासपुर आये थे। इसी दौरान घुम घुम कर ज्वेलरी दुकान की रेकी कर घटना को अंजाम दिया। पुछताछ के बाद सभी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिलाओं के कब्जे से 02 नग सोने का लाॅकेट बरामद किया गया है।
नाम गिरफ्तार आरोपी :-
01. श्रीमती पुन्ती उर्फ कुन्ती गिरी गोस्वामी पति लोधी गिरी उर्फ नरेश गिरी गोस्वामी उम्र 45 वर्ष निवासी दोरना पोस्ट लुण्ड्रा थाना लुण्ड्रा जिला अम्बिकापुर हाल मु. नमनाकला पानी टंकी के पास थाना सिटी कोतवाली अम्बिकापुर जिला सरगुजा (छ.ग.)।
02. श्रीमती सुक्ति देवी उर्फ गीता देवी गोस्वामी पति तोषक गिरी गोस्वामी उम्र 42 वर्ष निवासी नमनाकला पानी टंकी के पास थाना सिटी कोतवाली अम्बिकापुर जिला सरगुजा (छ.ग.)।
03. श्रीमती शिव कुुमारी गिरी उर्फ पुटु देवी गोस्वामी पति शिव कुमार गिरी गोस्वामी उम्र 30 वर्ष निवासी नमनाकला पानी टंकी के पास थाना सिटी कोतवाली अम्बिकापुर जिला सरगुजा (छ.ग.)।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 2, 2026खेत समतल करने के नाम पर 9 लाख की ठगी, 6 गिरफ्तार, बकरी चोरी में भी है आरोपी
बिलासपुरJuly 2, 2026खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, चैन माउंटेन, जेसीबी, हाइवा, ट्रैक्टर ट्राली के साथ 840 घन मीटर रेत जप्त
बिलासपुरJuly 1, 2026एक्सप्रेस ट्रेन के AC कोच में चोरी, डेढ़ लाख के सामान के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, सवाल – कोच में घुसा कैसे शातिर चोर ?
बिलासपुरJuly 1, 2026सुपर स्पेशलिटी को निजीकरण करने की तैयारी, कांग्रेस ने किया जंग का ऐलान, कहा – जनहित का मुद्दा है बर्दास्त नहीं किया जाएगा
