बिलासपुर। मेलापारा में शनिवार को निगम का बुलडोजर फिर से चला जो दर्जनों झोपड़ियों को जमींदोज कर दी। इस दौरान जमके ड्रामेबाजी भी हुई। एक महिला को चक्कर आया तो पूर्व विधायक शैलेश पांडेय रुमाल निकालकर उसे हवा झलने लगे। बताया जा रहा है कि मेलापारा में रहने वाले सभी लोगों को आवास मिल चुका है। लेकिन लोग या तो झोपड़ी को किराए पर दे दिए है या जो नया आवास मिला था उसे किराए पर उठा लिए है। अब झोपड़ी तोड़ने के दौरान फिर से आवास की मांग कर रहे है।
नगर निगम पिछले दो दिनों से सरकंडा चांटीडीह के मेलापारा में झोपड़ियों पर बुलडोजर चला रहा है। शुक्रवार को 210 मकानों पर बुलडोजर चलाया था। फिर शनिवार को सुबह 10 बजे से झोपड़ी तोड़ने और लोगों को शिफ्ट करने निगम का अमला पहुंचा। तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू होने के कुछ देर बाद पूर्ब विधायक शैलेश पांडे और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी पार्षदों व पदाधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच गए। जैसे ही कांग्रेस के नेताओं को मौके पर देखा मोहल्लेवासियों को हौसला बढ़ गया और निगम की कार्रवाई के विरोध में जमकर नारेबाजी करने लगे। कांग्रेस के नेताओं ने निगम अफसरों की इस कार्रवाई का विराेध करते हुए पूछा कि बरसात के समय में ऐसी कौन सी मजबूरी थी गरीबों के घर में बुलडोजर चलाया जा रहा है और बेघर कर रहे हैं।मेलापारा में सुबह से ही अफरा-तफरी का माहौल रहा। निगम का अमला और भारी संख्या में पुलिस की मौजूदगी के चलते ही माहौल गरमाने लगा था। लोगों में अपने घर बचाने के साथ ही सामान को सुरक्षित रखने की चिंता दिखाई दे रही थी। डर का माहौल नजर आ रहा था। लोग विरोध तो कर रहे थे पर पुलिस की मौजूदगी के चलते डर भी बना हुआ था। प्रभावितों का डर तब समाप्त होते दिखा जब बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एकसाथ मेलापारा पहुुंचे। सरकार के अधिकारियों से कांग्रेस नेताओ ने पूछा कि आखिर अभी ऐसी कौन सी मजबूरी है कि मेलापारा में निगम को बुलडोजर चलाना पड़ रहा है। भरे बरसात में गरीबोे को बेघर क्यों किया जा रहा है। कांग्रेस नेताओ का अधिकारी सीधा-सीधा जवाब नहीं दे पाये उन्होंने कहा कि इनको बहुत पहले ही नोटिस दी जा चूकी है। जिनका मकान तोड़ रहे हैं उनके व्यवस्थापन की क्या व्यवस्था की गई है। इस पर अधिकारी ने सभी प्रभावितों को मकान आवंटन की बात कही। इस पर मोहल्लेवासियों ने विरोध शुरू कर दिया और मकान ना मिलने की बात कही। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय ने कहा कि जिन जगहों पर गरीबों को मकान आवंटित किया गया है वहां एक साल बाद भी लोगों को सुविधा नहीं दी जा रही है। यह पिछली शिफ्टिंग का अनुभव है। तब प्रभावितों ने इस बात की जानकारी भी दी कि जहां पर मकान देने की बात कही जा रही है वहां भी बुनियादी सुविधा का अभाव है। प्रभावितों ने यह भी जानकारी दी कि एक परिवार में तीन से चार सदस्य हैं, निगम के अधिकारी एक ही मकान आवंटित कर रहे हैं। प्रभावितों ने सवाल उठाया कि बाकी परिवार के सदस्य कहां जाएंगे। इस बरसात में सामान कहां रखेंगे और कहां घर बनाएंग।
पूर्व विधायक शैलेष पांडेय ने निगम के अफसरों से पूछा कि पहले ही जिन गरीबों की झोपड़ी तोड़ी गई थी उनको सर्वसुविधायुक्त मकान देने का वायदा किया गया था। आजतलक वहां सुविधाएं मुहैया नहीं कराई जा रही है। लोग आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। कहाँ है सुशासन बाबू ?
इस अवसर पर विनोद साहू, झगर राम सूर्यवंशी, लक्ष्मी गहवई, बेलतरा विधानसभा के पार्षद गण में प्रमुख रूप से संध्या तिवारी, नंदनी दर्वे, अमित सिंह, बजरंग बंजारे, रामप्रकाश साहू, श्याम पटेल, मनीष गढ़ेवाल, महेंद्र नेताम, पूर्णा चंद्रा, अमित भारते, पूर्ब पार्षद पुष्पेन्द्र मिश्रा, महेतराम सिंगरोल, बिट्टू बाजपेयी आदि उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 3, 2026अब ड्रोन कैमरा से होगा OHE तार का निरीक्षण, सैकड़ों ट्रेन निरस्त फिर भी 12 प्रतिशत बढ़े यात्री
बिलासपुरApril 3, 2026मैरिज ब्यूरो बना ठगी का अड्डा, 4 गिरफ्तार, 10 कंप्यूटर, 70 मोबाइल और 20 हजार रुपये नगद जप्त
बिलासपुरApril 3, 2026धान खरीदी केन्द्र गतौरा में 29 लाख का गबन, प्रबंधक, सोसायटी अध्यक्ष और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार
बिलासपुरApril 2, 2026घातक हथियार अड़ाकर लूट का प्रयास, 2 आरोपी गिरफ्तार, गांव वालों ने घेरा तो बाइक छोड़कर भाग गए
