रायपुर। बलौदा बाजार हिंसा और आगजनी के बाद जलकर खाक हो चुकी कलेक्टर और SP कार्यालय अपने पुराने स्वरूप में लौट आया है। जिला प्रशासन ने बहुत ही कम समय में रातदीन एक करके रेस्टोरेशन का कार्य पूर्ण कर चुकी है।
पिछले दिनों बलौदाबाजार में हुई घटना से संयुक्त जिला कार्यालय को काफी क्षति पहुंची थी। इस क्षति को पूर्ण करते हुए आज रेस्टोरेशन कार्य आज पूर्ण हो गया है। संयुक्त जिला कार्यालय का भवन अब अपने पुराने स्वरूप में लौट आया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर कलेक्टर दीपक सोनी ने व्यापक रणनीति बनाकर इस कार्य को अंजाम दिया है। जिसके तहत लोक निर्माण विभाग ने 24 घंटे कार्य कर इसे पूरा किया है। इसके साथ ही परिसर की सफाई सहित क्षति ग्रस्त जिला पंचायत कार्यालय एवं जिला निर्वाचन कार्यालय में भी शत प्रतिशत रेस्टोरेशन कार्य पूर्ण कर लिया गया है। रेस्टोरेशन के कार्य पूर्ण होने से कार्यालय में अलग सी चमक दिखाई दे रही है। रेस्टोरेशन कार्य के तहत निर्माण कार्य, पैराफिट, जली हुई एपीसी बोर्ड को हटाना, नया रेलिंग लगाना, पुट्टी के संग रंग रोगन, सीसीटीवी, ब्रांडबैंड, कांच बदलना, एसी, पंखे लगाना, लाइटिंग, जैसे अन्य महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
