महिलाओं ने पकड़ा 40 हाइवा रेत, थानेदार और तहसीलदार ने छोड़ दिया, अब SP से हुई शिकायत, 15 से बंद है रेत उत्खनन

बिलासपुर। सोन की महिलाओं ने 40 हाइवा रेत पकड़कर पचपेड़ी थाने के सुपुर्द किया। लेकिन थानेदार और तहसीलदार ने छोड़ दिया। जब महिलाएं सुबह थाने पहुंची तो 40 के 40 हाइवा रेत सहित गायब मिले। अब महिलाओं ने इसकी शिकायत SP से की है।

पचपेढ़ी थाना क्षेत्र के सोन में स्व सहायता समूह की महिलाओं ने रेत के अवैध उत्खनन को लेकर जमकर बवाल मचाया। शिवनाथ नदी से निकलते ही महिलाओं ने सड़क में खड़े होकर 40 से अधिक हाइवा रेत रोक लिया। गांव में बवाल मची तो तहसीलदार से लेकर पुलिस तक मौके पर पहुंची। पुलिस और तहसीलदार महिलाओं को समझाने का बहुत प्रयास किया, लेकिन महिलाओं पर कोई असर नहीं पड़ा। काफी हो हल्ला के बाद रेत से भरी हाइवा को पुलिस के सुपुर्द किया गया। मामला शांत हुआ और महिलाएं अपने अपने घर आ गई। सुबह महिलाएं पहुंची तो रेत से भरी सभी हाइवा गायब थी, थाने में भी नहीं दिखी। पता चला कि रात में ही थानेदार ने हाइवा छोड़ दिया है। अब गांव की महिलाओं ने इसकी शिकायत SP से करने के लिए बिलासपुर पहुंच गई। शाम चार बजे तक उनकी मुलाकात नहीं हुई थी। महिलाओं का आरोप है कि रेत खदान से रोज अवैध रेत निकाला जा रहा है। भारी वाहनों के चलते बस्ती की सड़क पूरी तरह से बरबाद हो गयी है। पैदल चलना मुश्किल हो गया है। शिकायत के बाद भी प्रशासन ने कोई एक्शन नहीं लिया है। पुलिस को वसूली से फुरसत नहीं है। इसलिए जब तक रेत से भरे वाहनों का परिवहन बन्द नहीं किया जाता है। तब तक किसी भी हाइवा को छोड़ा नहीं जाएगा। आपको बता दे 15 जून के बाद से हो नदी से रेत निकालने पर मनाही है। इस संबंध में शासन ने स्पष्ट आदेश जारी किए है। इसके बाद भी रेत माफिया धड़ल्ले से रेत निकालकर बेच रहे है। 15 जून के बाद स्वीकृत घाट से भी रेत निकालना अवैध है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *