बिलासपुर। सरकांड पुलिस ने एक महिला, तीन लड़कियों और एक नाबालिग समेंत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ शराब दुकान में घुसकर मारपीट करने का आरोप है। महिला ने कर्मचारी के साथ मारपीट भी की है। आरोपी महिला शराब दुकान के पास में ही चखना दुकान चलाती थी।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जयदीप शर्मा पिता प्रमोद शर्मा उम्र 32 वर्ष बंगालीपारा सरकण्डा ने थाने में उपस्थित होकर शिकायत दर्ज कराया। अपने शिकायत में उसने बताया कि 24.06.2024 को रात्रि में करीब 10.00 बजे रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह शराब भट्ठी चिंगराजपारा में काम करता है। वहीं पास में ही राधिका सूर्यवशी पानी पाउच, डिस्पोजल, गिलास और चखना बेचती है। चखना बेचने पर पूर्व में आबकारी विभाग ने कार्यवाही किया था। इसी से क्षुब्ध होकर 24.06.2024 को रात्रि करीब 7-8 बजे राधिका सूर्यवशी मेरा नाम लेकर गदी-गदी गाली गलौच देने लगी। उसके बेटी व सहेली मिलकर लाठी, डण्डा, ईंट पत्थर से लेश होकर मारपीट करने लगे। आरोप लगाने लगे तुम आबकारी विभाग से कार्यवाही करवा कर नुकसान किये हो.. उसका पैसा दो कहने लगे…। पैसा देने से मना किया तो शराब दुकान में ईंट, पत्थर फेंककर दुकान अंदर रखे शराब की शीशी को तोड़फोड़ किये हैं। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 327, 294, 506, 427 भादवि के तहत अपराध दर्ज किया। इसके बाद मामले को विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता तो देखते हुये घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने आरोपियों को धरपकड़ कर गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। इसके बाद थाना प्रभारी सरकण्डा तोप सिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम बनाकर आरोपियों की पता तलाश कर आरोपी राधिका सूर्यवशी पिटू सूर्यवशी, नैना सूर्यवंशी, आशा ध्रुव, शुभम पटेल हर्ष राज एवं एक अन्य नाबालिक बालिका को पकड़ा गया। जिन्हें विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
नाम आरोपी
01. राधिका पिता स्व. प्रहलाद सूर्यवंशी
02. पिहू/तानिया पिता स्व. प्रहलाद सूर्यवंशी
03. नैना सूर्यवशी/जीया पति हर्षराय सूर्यवंशी
04. आशा ध्रुव पिता प्रभु ध्रुव उम्र 19 वर्ष ।
05. शुभम पटेल उर्फ शिवा पिता लक्ष्मी पटेल
06. हर्षराज उर्फ छोटू पिता शिव कुमार सूर्यवंशी
07. एक विधि से संघर्षरत् नाबालिक बालिका।सभी निवासी प्रभात चौक चिंगराजपारा सरकण्डा
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
