बिलासपुर। 6 माह के बच्चे पर प्राणघातक हमला करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी जमीन पर कब्जा करने और पूर्व में ही घटना का बदला लेने के नियत से बच्चे पर हमला किया था।
मामले का सक्षिप्त विवरण इस प्रकार वर्षा रानी राठौर पति रवि राठौर उम्र 21 साल निवासी ग्राम भदौरा ने मस्तूरी थाने में 26.06.224 को रिपेार्ट दर्ज कराया कि इसके पिता केजऊ राम राठौर एवं उनके परिवार के अन्य लोग भूरी बाई की हत्या के जूर्म मे जेल में बंद है। उस समय सेे परिवार के लोग आरोपियों के भय से बाहर जिला कोरबा में किराये के मकान ले रहकर गुजारा कर रहे थे। खेती करने का दिन होने से वापस गांव लौटने पर भूरी बाई के रिश्तेदार अमन रात्रे, बाबू लाल सुमन, पार्वती सुमन एवं रवि शंकर सुमन ने एक राय होकर भय पैदा कर इनके जमीन पर कब्जा करने की नीयत से घर में घुस कर धारदार फरसा से 06 माह के बच्चे पर प्राणघातक हमला कर दिया। इस हमले से बच्चे के सिर मे गंभीर चोट आई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही करने निर्देश दिए थे। इस निर्देश के बाद थाना प्रभारी मस्तूरी अवनीश पासवान, निरीक्षक रविन्द्र अनंत, निरीक्षक राहुल तिवारी एवं संबंधित स्टाफ की संयुक्त टीम ने घटना मे शामिल आरोपी अमन रात्रे, बाबू लाल सुमन और पार्वती सुमन निवासी भदौरा को चंद घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया। आरोपी अमन रात्रे से फरसा को जप्त कर लिया गया है। घटना का एक अन्य आरोपी रवि शंकर घटना के बाद से फरार है जिसकी पता तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियो को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है।
00 आरोपी का नाम :-
01 अमन रात्रे पिता रामेश्वर रात्रे उम्र 23 साल साकिन भदौरा थाना मस्तूरी
02. बाबूलाल सुमन पिता कृपाराम उम्र 41 साल साकिन भदौरा थाना मस्तूरी
03. पार्वती सुमन पति कृपा राम उम्र 60 साल साकिन भदौरा थाना मस्तूरी
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
