बिलासपुर। पुलिस ने देशी कट्टा और धारदार चाकू के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। तीनों युवक झारखंड के है और किसी गंभीर घटना की अंजाम देने की तैयारी में थे। आरोपियों से मोबाईल एवं एक अपाचे मोटरसायकल भी जप्त किया गया है।मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि पेण्ड्रीडीह चौक ओव्हर ब्रीज के नीचे मस्तुरी मार्ग में देशी कट्टा एवं चाकू से लैस तीन लोग खड़े हैं। किसी बड़ी घटना को अंजाम दें सकते हैं। सूचना से प्रभारी पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल को अवगत कराया गया। उनके निर्देश पर टीम बनाकर पेण्ड्रीडीह चौक के पास घेराबंदी कर आरोपियों पकड़ा गया। नाम पूछने पर अपना नाम 1. रंजन कुमार पिता अनिल कुमार राम उम्र 18 साल, 2. मुकेश कुमार पिता नंदू राम उम्र 24 साल, 3. रूपेश कुमार पिता सहदेव राम उम्र 23 साल साकिन जिला गढ़वा झारखण्ड बताया। उनके कब्जे से एक देशी कट्टा तथा एक अपाचे मो०सा० सीजी 30 डी 2314 एवं दो नग धारदार चाकू जप्त किया गया। आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
आरोपीगण :- 1. रंजन कुमार पिता अनिल राम उम्र 18 साल साकिन झोतर थाना डण्डई जिला गढ़वा झारखण्ड
2.मुकेश कुमार पिता नंदू राम उम्र 24 साल साकिन पेन्दली थाना मेराल जिला गढ़वा झारखण्ड
3.रूपेश कुमार पिता सहदेव राम उम्र 23 साल साकिन लवाही कला थाना डण्डई जिला गढ़वा झारखंड
कार्यवाही में थाना प्रभारी किशोर केवट के साथ उप निरीक्षक सुरेश शर्मा, प्र०आर० 12 सत्यवान मरावी, आरक्षक 647 जोहन टोप्पो, आरक्षक 326 संतोष नेताम आर.342 अरविंद शर्मा आर.1248 छोटे लाल पटेल आर.1375 सुकदेव कश्यप का योगदान रहा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 2, 2026खेत समतल करने के नाम पर 9 लाख की ठगी, 6 गिरफ्तार, बकरी चोरी में भी है आरोपी
बिलासपुरJuly 2, 2026खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, चैन माउंटेन, जेसीबी, हाइवा, ट्रैक्टर ट्राली के साथ 840 घन मीटर रेत जप्त
बिलासपुरJuly 1, 2026एक्सप्रेस ट्रेन के AC कोच में चोरी, डेढ़ लाख के सामान के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, सवाल – कोच में घुसा कैसे शातिर चोर ?
बिलासपुरJuly 1, 2026सुपर स्पेशलिटी को निजीकरण करने की तैयारी, कांग्रेस ने किया जंग का ऐलान, कहा – जनहित का मुद्दा है बर्दास्त नहीं किया जाएगा
