बिलासपुर। बुधवार को पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के द्वारा बिलासा गुड़ी में थानों में लंबित अपराधों की समीक्षा बैठक ली। जिसमें सभी थानों के थाना प्रभारी एवं सभी राजपत्रित अधिकारी उपस्थित हुए।

समीक्षा बैठक के दौरान पुलिस अधीक्ष ने लंबित मामलों में कार्यवाही के सख्त निर्देश दिए गए। इसके हत्या तथा हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामलों में फरार आरोपियों की गंभीरता पूर्वक पतासाजी कर गिरफ्तारी करने के लिए थानेदारों को कहा है। श्री अग्रवाल ने बलात्कार एवं पोक्सो एक्ट की धाराओं में लंबित मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी करने के संबंध में भी निर्देश दिए है। नाबालिक बालक बालिकाओं के गुमशुदगी जिसमें अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपहरण का मामला दर्ज है जैसे गंभीर अपराधों में गुम बालक/बालिकाओं की गंभीरता पूर्वक पता तलाश करने तथा संबंधित आरोपियों की धरपकड़ कर गिरफ्तारी करने के लिए कहा है। बॉडी तथा संपत्ति संबंधी अपराधों में चिकित्सा संबंधी दस्तावेजों,मेडिकल रिपोर्ट तथा अन्य दस्तावेजों को तत्काल प्राप्त करने तथा आरोपियों की गिरफ्तारी कर जल्द से जल्द चालानी कार्यवाही को लेकर भी तत्परता दिखाने के लिए कहा है। चोरी तथा सड़क दुर्घटना के प्रकरणों में आरटीओ तथा संबंधित विभाग से दस्तावेज शीघ्र एकत्रित करने तथा 304(A) जैसे गंभीर अपराधों में वाहन चालक का लाइसेंस निरस्तीकरण करवाने, हत्या बलात्कार जैसे गंभीर मामलों में पीड़ित पक्ष को शासन द्वारा क्षतिपूर्ति राशि दिलाने हेतु प्रतिवेदन तैयार कर तत्काल भेजने के निर्देश दिए है। पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के द्वारा उपरोक्त बिंदुओं के साथ-साथ सभी गंभीर मामलों में प्रकरण लंबित होने के कारणों के साथ-साथ संबंधित विवेचना अधिकारी से प्रकरण वार चर्चा कर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । साथ ही आगामी होली त्यौहार के मद्देनजर सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पहले से तैयारी करने एवं शांति समितियों की बैठक लेंने,थाना क्षेत्र में सक्रिय निगरानी, गुंडा बदमाशों, चाकूबाज की सतत चेकिंग करने तथा उनकी दिनचर्या तथा गतिविधियों पर नजर रखने तथा आवश्यकता अनुरूप प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने निर्देश दिये गये ताकि आगामी त्यौहार के समय शांति व्यवस्था बनी रहे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
