बिलासपुर। सिरगिट्टी पुलिस एक ऐसे चोर को गिरफ्तार किया है जो चोरी का पैसा अय्यासी पर खर्च करता था। MP और CG में अब तक वह 22 चोरियां कर चुका है। चोरी से मिले रुपए पैसे को वह शराब, शबाब और कबाब में उड़ा देता था।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सूर्या विहार तिफरा निवासी दीपक कुमार कुर्रे ने सिरगिट्टी थाने में चोरी रिपोर्ट दर्ज कराया था। उसने पुलिस को बताया कि 10000 रू नगद के अलावा सोने चांदी के जेवरात व मोसा स्पेलण्डर क्रमांक सीजी10एए 0654 जुमला 45000 रूपये शामिल है। अज्ञात आरोपी की पतासाजी किया जा रहा था इसी दौरान तिफरा वासियों ने चोरी के संदेह पर रामचंद्र राठौर निवासी अनुपपुर को थाने में लाकर पेश किया। जब संदेही रामचंद्र राठौर से पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो गोल मोल जवाब दे रहा था। सिरगिट्टी के आरक्षक केशव मार्को के पास कोटा थाना क्षेत्र में हुई चोरी का cctv footage पूर्व से था जो शक होने पर आरोपी के चेहरे से मिलान किया तो संदेही से मिल रहा था। इसके बाद सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी टूट गया और उसने बिलासपुर में सिरगिट्टी, रतनपुर, कोटा, मस्तूरी, बेलगहना, जिला मुंगेली के लोरमी, जरहागांव जिला रायगढ तथा जिला सक्ति सहित मध्यप्रदेश के अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला समेंत कुल 22 जगहों पर अपने अन्य साथियों के साथ चोरी करना स्वीकार किया। चोरी की सम्पत्ति को शेखर सोनी के पास गोल बाजार आकर बेचना बताया है। पुलिस आरोपी द्वारा बताए सभी प्रकरणों की जानकारी लेकर रही है। फिर भी आरोपी के अनुसार 22 से 25 लाख रुपए की चोरी उसके द्वारा 02 वर्ष के भीतर की गई है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि चोरी से मिले रुपए पैसे से वह शराब, शबाब और कबाब में उड़ा देता है। प्रकरण के आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर प्रस्तुुत किया गया है। प्रकरण के अन्य आरोपियों व खरीददारों की पतासाजी की जा रही है।
नाम आरोपी- रामचंद्र राठौर पिता भारत सिंह राठौर उम्र 27 वर्ष निवासी गोरसी थाना जैतहरि जिला अनुपपुर (म.प्र.)
प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी निरीक्षक विजय चौधरी, चुनाराम धु्रव, प्र.आर. 675 प्रवीण पाण्डेय, आरक्षक केशव मार्को, रौनक पाण्डेय व विरेन्द्र राजपूत की अहम भूमिका रही।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 2, 2026खेत समतल करने के नाम पर 9 लाख की ठगी, 6 गिरफ्तार, बकरी चोरी में भी है आरोपी
बिलासपुरJuly 2, 2026खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, चैन माउंटेन, जेसीबी, हाइवा, ट्रैक्टर ट्राली के साथ 840 घन मीटर रेत जप्त
बिलासपुरJuly 1, 2026एक्सप्रेस ट्रेन के AC कोच में चोरी, डेढ़ लाख के सामान के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, सवाल – कोच में घुसा कैसे शातिर चोर ?
बिलासपुरJuly 1, 2026सुपर स्पेशलिटी को निजीकरण करने की तैयारी, कांग्रेस ने किया जंग का ऐलान, कहा – जनहित का मुद्दा है बर्दास्त नहीं किया जाएगा
