बिलासपुर। पुलिस ने उठाईगिरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सहकारी बैंक के बिल्हा ब्रांच से किसान का थैला पार कर दिया था। जिसमे नगद रकम के अलावा चेक बुक, आधार कार्ड, पेन कार्ड, निर्वाचन आयोग का पहचान पत्र भी था। पुलिस ने सभी चीजें जप्त कर ली है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि शत्रुहन प्रसाद ने थाने में आकर लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि सहकारी बैंक के बिल्हा ब्रांच से उठाईगिरी हुई है। उसने पुलिस को बताया कि वह कृषि संबंधित कार्यों के लिए पचास हजार रूपये निकालने के लिए सोमवार को जि.स. केंद्रिय बैंक मर्यादित के बिल्हा शाखा में गया था। बैंक से पैसा निकालकर 15412 रूपये बैंक में अपना ऋण जमा किया। इसके बाद 15000/- अपने परिचित को ऋण दिया और 3000- अन्य खर्च के लिए अलग से रख लिया था। शेष राशि 16,600/- रूपये को थैला मे रखा जिसे अज्ञात चोर ने जिस स्थल पर में बैठा था वहां से उठाई गिरी कर ले गया। थैले में चेक बुक, आधार कार्ड, पेन कार्ड, मतदाता परिचय पत्र की छायाप्रतियो के साथ अन्य दस्तावेज भी थे। रिपोर्ट पर थाना बिल्हा में अपराध पंजीबद्ध किया गया।
विवेचना दौरान घटना स्थल के आसपास पास लगे सीसीटीवी कैमरा का फुटेज और पूर्व अपराधीक रिकार्ड के आधार पर सिद्धार्थ चौहान एवं अंकित चौहान को घेराबंदी कर पकड़ा गया। घटना के संबंध में पुछताछ करने पर दोनों ने जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपी सिद्धार्थ चौहान ऊर्फ गदरू की निसांदेही पर मुस्लीम कब्रिस्तान बिल्हा के पिछे से निकाल कर पेश करने पर शत्रुहन प्रसाद दिक्षित का जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित का पास बुक, चेक बुक, आधार कार्ड, पेन कार्ड, निर्वाचन आयोग का पहचान पत्र का छायाप्रति एक कपड़े का झोला एवं चोरी की रकम 6220 रूपये बरामद किया गया। आरोपी अंकित चौहान ने घर से निकाल कर चोरी की रकम 5020 रूपये पेश किया। इसके बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी-
1. सिद्धार्थ चौहान उर्फ गदरू पिता स्व.मुकेष चौहान उम्र 22 साल साकिन वार्ड क्रमांक 03 बिल्हा
2. अंकित चौहान उर्फ करीया पिता स्व. मुकेष चौहान उम्र 19 साल साकिन वार्ड क्रमांक 03 बिल्हा
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी बिल्हा निरीक्षक श्री नरेश चौहान, प्र आर 53 अनिल साहु, आरक्षक संतोष मरकाम, रंजीत खलखो, गोवर्धन शर्मा का विशेष योगदान रहा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
