बिलासपुर। खुखरी दिखाकर मोहल्ले में आतंक फैलाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कई लोगो को चोंट पहॅुचाने का प्रयास किया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने खुखरी जप्त कर लिया है।
मामले का विवरण इस प्रकार हेै कि 27.06.24 को अटल आवास पुराना हाईकोर्ट के पीछे डिपरापारा में एक व्यक्ति द्वारा खुखरी (चाकू) लहराकर आतंक मचाने की सूचना मिली। जानकारी मिलने पर थाना सिटी कोतवाली की टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि एक व्यक्ति खुखरी (चाकू) लहरा रहा है। आनेजाने वालों को डरा और धमका रहा है। इसकी सूचना तत्काल प्रभारी पुलिस अधीक्षक बिलासपुर राजेश अग्रवाल (भा.पु.से) को दी गई। श्री अग्रवाल ने तत्काल कार्यवाही करने व आरोपी को पकडने के निर्देश दिये। तब थाना सिटी कोतवाली की टीम ने मौके पर आमजनता को भयोक्रान्त करने व लापरवाही पुर्वक खुखरी (चाकू) घुमाते पाये जाने पर पुछताछ किया गया जो अपना नाम ताउ उर्फ तिलक जायसवाल बताया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का पाये जाने से तत्काल मौके पर हिरासत में लेकर सावधानी पुर्वक 13.06 ईंच लंबा धारदार खुखरी (चाकू) जप्त किया गया। इसके बाद आरोपी को थाने में लाकर कर प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया है।
नाम गिरफ्तार आरोपी : –
01. तिलक जायसवाल उर्फ ताउ पिता स्व. मुकेश जायसवाल उम्र 28 वर्ष निवासी पुराना हाई कोर्ट के पीछे टिकरापारा थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार, निरीक्षक एस.आर.साहू थाना प्रभारी सिटी कोतवाली, सउनि गजेन्द्र शर्मा व अन्य पुलिस स्टाॅफ की पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा सराहना की गई एवं उचित पुरस्कार की घोषणा की गई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
