सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में शुक्रवार को CHO के अपहरण की खबर आई जिसे पुलिस ने चंद घंटे में ही सुलझा लिया है। युवती अपने बॉयफ्रेंड के साथ मर्जी से भागी थी। इसके बाद उसने किडनैपिंग की झूठी साजिश रची और घर में फिरौती मांगने के लिए फोन भी करवाया।
सक्ती में उस समय सनसनी फैल गई जब सरायपाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ CHO अनुपमा जलतारे के अपहरण का रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए उसका भाई थाने पहुंचा। युवती के भाई कुलेश्वर जलतारे ने पुलिस से शिकायत की थी कि वो अपनी बहन के साथ सक्ती आया था। इस दौरान उसकी बहन अनुपमा फल लेने के लिए रुकी हुई थी। इसी दौरान कुछ युवक आए और अपहरण कर ले गए। थोड़ी देर के बाद किडनैपर्स ने भाई को फोन भी किया। किडनैपर ने कॉल कर 15 लाख रुपए की फिरौती मांगी। साथ ही धमकी दी कि अगर पैसे नहीं मिले तो उसकी बहन के टुकड़े टुकड़े करके फेंक देंगे। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर क्षेत्र के चारों ओर घेराबंदी कर किडनैपर्स की तलाश करने लगी। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए। CHO के भाई ने किडनैपर्स के साथ बातचीत का एक ऑडियो भी वायरल किया। जिसमे किडनैपर्स महिला को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने चारों ओर घेराबंदी कर किडनैपर्स की तलाश शुरू की। युवती के कॉल डिटेल और मोबाइल लोकेशन की भी जांच की तो उसका लोकेशन बिलासपुर बताया। इसके बाद पुलिस की टीम जब बिलासपुर पहुंची तो वह अपने प्रेमी के साथ मिली। फिलहाल युवती को सकुशल बरामद कर लिया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
