खैरागढ़। एंटी करप्शन ब्यूरो ने एक पटवारी को 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पटवारी ने एक किसान से जमीन के दस्तावेज सुधारने के लिए रिश्वत की मांग की थी।
मिली जानकारी के अनुसार खैरागढ़ जिले के प्रकाशपुर हल्का नंबर 11 में पदस्थ पटवारी विवेक परगनिया टोलागांव के किसान किशोर दास साहू से जमीन के कागजात में सुधार के लिए रिश्वत मांग रहा था। बिना रिश्वत के काम नहीं कर रहा था। कई दिनों से किसान पटवारी का चक्कर लगा रहा था। कार्य नहीं होने पर किसान ने पटवारी की एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत कर दी। शिकायत की जांच के बाद आज सुबह एंटी करप्शन ब्यूरो के 8 सदस्यीय टीम प्रकाशपुर पहुंची। यहां टीम ने पटवारी को 4 हजार रुपए के साथ घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पटवारी राजनांदगांव के ममता नगर का रहने वाला है। उसके खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर एसीबी ने कार्रवाई की है। पटवारी को खैरागढ़ के न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
बिलासपुरSeptember 14, 2026शादीशुदा गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगा दी आग
