बिलासपुर। लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार का समीक्षा करने आए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली का कहना है कि हम यहां हार की समीक्षा करने आए है, ड्रामा करने नहीं आए है। हार की समीक्षा करेंगे और ईमानदारी से रिपोर्ट AICC को देंगे। मोइली ने कहा कि नरेंद्र मोदी को 3 सौ के अंदर रोकना कांग्रेस की बड़ी जीत है। इस चुनाव के बाद मोदी का चेप्टर खत्म हो चुका है।
इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से चर्चा की और कहा कि आने वाले समय कांग्रेस को अप्रत्याशित रूप से ना केवल मजबूत बनाएंगे बल्कि चुनाव में जीत का परचम भी लहराएंगे। जब उनसे पूछा गया कि विधानसभा चुनाव में 72 सीट से 36 पहुंचे, यानी कांग्रेस हाफ हो गयी फिर लोकसभा में साफ हो गयी क्यों ? क्या इस परिणाम के लिए पूर्व मुख्यमंत्री की कार्यशैली जिम्मेदार है या नेताओं की गुटबाजी ? मोइली ने कहा कि जो कुछ भी है..हम हार के कारणों की तलाश करने आए हैं, जांच पड़ताल कर रहे हैं। फायनल रिपोर्ट AICC चीफ मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी के सामने पेश करेंगे। इसके बाद रिपोर्ट की फाइंडिग और फैक्ट को मीडिया के सामने पेश किया जाएगा। जब उनसे हार के तीन कारण बताने के लिए कहा गया तो उन्होंने कहा कि हमने पहले ही बता दिया है कि जो कुछ प्रयास किया जा रहा है यह ड्रामा नहीं है और ना ही थियेटर है। हम कमियों को रिपोर्ट में दर्ज करेंगे और एआईसीसी से कहेंगे की रिपोर्ट को राज्यों के माध्यम से लागू किया जाए। मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं बताउंगा। लेकिन यह निश्चित है कि आने वाले समय में कांग्रेस को मजबूत बनाया जाएगा। कांग्रेस को नयी ऊर्जा के साथ खड़ा कर मजबूत बनाएंगे। एक सवाल के जवाब में मोइली ने कहा कि कल तक मोदी कांग्रेस मुक्त भारत का नारा लगाते थे। अब मोदी का ड्रीम चैप्टर क्लोज हो चुका है। हमने मोदी और भाजपा को उनके टारगेट से बहुत पहले रोक दिया है। उत्तर प्रदेश समेत देश के अन्य राज्यों में भाजपा की करारी हार हुई है। योगी के बुलडोजर को भी कांग्रेस ने बुलडोज कर दिया है। इंडिया गठबंधन को बड़ी सफलता मिली है। कांग्रेस ने 101 सीट हासिल कर मोदी को करारा जवाब दिया है। भाजपा विखर चुकी है। इंडिया गठबंधन अब पूरी तरह से मोदी के चैप्टर को खत्म करने जा रही है। जब उनसे पूछा गया कि समीक्षा के दौरान क्या आप सलेक्टिव लोगों से बात कर रहे हैं ? क्योंकि कार्यकर्ता आपकी भाषा नहीं समझ रहे और आप कार्यकर्ताओं की भाषा नहीं समझ रहे है ? इस पर मोइली ने कहा कौन कहता है कि मैं हिन्दी नहीं समझ रहा हूं, मेरी हिन्दी अच्छी नहीं है लेकिन सभी के जवाब और सवाल को अच्छी तरह से समझ रहा हूं। हम संगठन के एक एक प्रतिनिधियों से लेकर ब्लाक स्तर के नेताओं से संवाद कर रहे हैं। उन्होने कहा कि मस्तूरी विधायक से हिन्दी में बात किया है। उन्हें हमारी समझ में आ गई और हमें लहरिया की बात समझ आ गयी। भाषा को लेकर कोई समस्या नहीं है। छत्तीसगढ़ की 11 में सिर्फ सिर्फ कोरबा में जीत मिली है। क्या कोरबा की जीत के फार्मूले का अध्ययन कर रहे है ? या फिर सिर्फ दस सीटों की हार पर विचार विमर्श कर रहे हैं। अविभाज्य मध्यप्रदेश की 40 सीटो में सिर्फ एक सीट में ही कांग्रेस को जीत मिली है। इस पर मोईली ने कहा कि कोरबा लोकसभा की जीत बड़ी जीत है। फार्मुला का अध्ययन करेंगे। रिपोर्ट के साथ कोरबा फार्मला को भी एआईसीसी के सामने पेश करेंगे। मल्लिकार्जुन और राहुल गांधी को बतायेंगे कि इसे लागू किया जाए।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 2, 2026खेत समतल करने के नाम पर 9 लाख की ठगी, 6 गिरफ्तार, बकरी चोरी में भी है आरोपी
बिलासपुरJuly 2, 2026खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, चैन माउंटेन, जेसीबी, हाइवा, ट्रैक्टर ट्राली के साथ 840 घन मीटर रेत जप्त
बिलासपुरJuly 1, 2026एक्सप्रेस ट्रेन के AC कोच में चोरी, डेढ़ लाख के सामान के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, सवाल – कोच में घुसा कैसे शातिर चोर ?
बिलासपुरJuly 1, 2026सुपर स्पेशलिटी को निजीकरण करने की तैयारी, कांग्रेस ने किया जंग का ऐलान, कहा – जनहित का मुद्दा है बर्दास्त नहीं किया जाएगा
