बिलासपुर। पण्डित सुदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय बिलासपुर का छठवा दीक्षान्त समारोह 6 जुलाई को आयोजित किया जा रहा है। दीक्षांत समारोह का रिहर्सल 5 जुलाई को होगा। समारोह की तैयारी कैंपस में जोरशोर से की जा रही है। मौसम को देखते हुए वाटरप्रूफ डोम तैयार किया जा रहा है। समारोह में 98 विद्यार्थियों को 159 स्वर्ण पदक दिए जाएंगे।
विवि के कुलपति डॉ वंश गोपाल सिंह ने पत्रकारों को बताया कि समारोह की अध्यक्षता प्रदेश के राज्यपाल एवं कुलाधिपति विश्वभूषण हरिचंदन करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अति विशिष्ट अतिथि होंगे एवं अपना आशीर्वचन प्रदान करेंगे। दीक्षान्त समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में सुरेश (भैया जी) जोशी होंगे। समारोह में केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरूण साव, विधायक अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, धरमजीत सिंह, शुशांत शुक्ला, अटल श्रीवास्तव, दिलीप लहरिया विशिष्ट अतिथि होंगे। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बंश गोपाल सिंह विश्वविद्यालय का प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे।
इस समारोह में सत्र जनवरी दिसम्बर 2020, सत्र जुलाई-जून 2021, सत्र जनवरी- दिसम्बर 2021, सत्र जुलाई जून 2022, सत्र जनवरी दिसम्बर 2022, सत्र जुलाई- जून 2023 के विभिन्न संकायों में प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कुल 98 विद्यार्थियों को 159 स्वर्ण पदक दिए जाएंगे। जिनमें 13 दानदाताओं के द्वारा प्रदत्त स्मृति स्वर्ण पदक भी शामिल है। एक विद्यार्थी डेमेश्वरी भारद्वाज को वर्ष 2021 के लिए 04 गोल्ड मेडल तथा इनमें 15 विद्यार्थियों को 03-03 गोल्ड मेडल, 27 विद्यार्थियों को 02-02 गोल्ड मेडल और शेष को 01-01 गोल्ड मेडल प्रदान किया जायेगा। इसके साथ ही 02 मानद एवं 14 पी-एच.डी. (विद्या वाचस्पति) उपाधि समेंत कुल 16 उपाधि भी दिये जाएंगे।
विश्वविद्यालय के परीक्षा सत्र जनवरी- दिसम्बर 2020 में 2,635 विद्यार्थी, सत्र जुलाई- जून 2021 में 13,226 विद्यार्थी, सत्र जनवरी-दिसम्बर 2021 में 3,290 विद्यार्थी, सत्र जुलाई जून 2022 में 24,950 विद्यार्थी, सत्र जनवरी- दिसम्बर 2022 में 4,622 विद्यार्थी, सत्र जुलाई जून 2023 में 10,306 विद्यार्थी कुल 59,029 विद्यार्थियों ने अलग अलग विषयों में स्नातक, स्नातकोत्तर, पी.जी. पत्रोपाधि, डिप्लोमा पत्रोपाधि तथा सार्टिफिकेट परीक्षा उत्तीर्ण किए उन्हे भी उपाधि दी जाएंगे।
दिनांक 05/07/2024 को प्रातः 02:00 बजे दीक्षान्त समारोह का रिहर्सल होगा। जिसमें मानद उपाधि, पी-एच.डी. उपाधि तथा गोल्ड मेडल पाने वाले विद्यार्थी सम्मिलित होंगे। दीक्षांत समारोह आयोजन के लिए वाटरप्रूफ डोम विश्वविद्यालय परिसर में तैयार किया जा रहा है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 2, 2026खेत समतल करने के नाम पर 9 लाख की ठगी, 6 गिरफ्तार, बकरी चोरी में भी है आरोपी
बिलासपुरJuly 2, 2026खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, चैन माउंटेन, जेसीबी, हाइवा, ट्रैक्टर ट्राली के साथ 840 घन मीटर रेत जप्त
बिलासपुरJuly 1, 2026एक्सप्रेस ट्रेन के AC कोच में चोरी, डेढ़ लाख के सामान के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, सवाल – कोच में घुसा कैसे शातिर चोर ?
बिलासपुरJuly 1, 2026सुपर स्पेशलिटी को निजीकरण करने की तैयारी, कांग्रेस ने किया जंग का ऐलान, कहा – जनहित का मुद्दा है बर्दास्त नहीं किया जाएगा
