बिलासपुर। छग उच्च न्यायालय बिलासपुर के मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने आज स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की उच्च न्यायालय भवन में संचालित शाखा का निरीक्षण किया गया।
उल्लेखनीय है कि 01 जुलाई 1955 को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना हुई थी, जिसके उपलक्ष्य में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से डिप्टी जनरल मैनेजर आलोक रंजन द्वारा पुष्पगुच्छ से मुख्य न्यायाधिपति का स्वागत किया गया। हाल ही में उच्च न्यायालय स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में नवीन साज-सज्जा की गई है तथा शाखा में एक व्ही.आई.पी. लाउंज भी बनाया गया है। बैंक के अधिकारीगणों द्वारा मुख्य न्यायाधिपति को बैंक परिसर तथा व्ही.आई.पी. लाउंज का अवलोकन कराया गया तथा ग्राहकों के लिए शाखा में उपलब्ध सुविधाओं से अवगत कराया गया। निरीक्षण के दौरान रजिस्ट्रार जनरल बलराम प्रसाद वर्मा, एडिशनल रजिस्ट्रार (प्रशासन) अवध किशोर, संयुक्त रजिस्ट्रार सह पीपीएस एम.वी.एल.एन सुब्रहमन्यम, कोर्ट ऑफिसर एफ.के. बिसेन, प्रोटोकॉल अधिकारी आर.एस. नेगी. विजय प्रकाश पाठक, सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी व अन्य उपस्थित थे। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के रीजनल मैनेजर आनंद प्रियदर्शनी, ब्रांच मैनेजर श्रीमती प्रियंका सिंह बेरू व अन्य कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि मुख्य न्यायाधिपति श्री रमेश सिन्हा कार्य-व्यवस्था में सुधार हेतु निरंतर प्रयासरत् हैं। पूर्व में भी उनके मार्गदर्शन व दिशा-निर्देश में उच्च न्यायालय तथा जिला न्यायालयों में अधिवक्ताओं, पक्षकारों, अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए अनेकों सुविधाओं जैसे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, पोस्ट ऑफिस इत्यादि की स्थापना व विस्तार किया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 2, 2026खेत समतल करने के नाम पर 9 लाख की ठगी, 6 गिरफ्तार, बकरी चोरी में भी है आरोपी
बिलासपुरJuly 2, 2026खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, चैन माउंटेन, जेसीबी, हाइवा, ट्रैक्टर ट्राली के साथ 840 घन मीटर रेत जप्त
बिलासपुरJuly 1, 2026एक्सप्रेस ट्रेन के AC कोच में चोरी, डेढ़ लाख के सामान के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, सवाल – कोच में घुसा कैसे शातिर चोर ?
बिलासपुरJuly 1, 2026सुपर स्पेशलिटी को निजीकरण करने की तैयारी, कांग्रेस ने किया जंग का ऐलान, कहा – जनहित का मुद्दा है बर्दास्त नहीं किया जाएगा
