बिलासपुर। घुरू, अमेरी, मेंड़्रा खार, छतौना, यदुनंदन नगर, तिफरा में सरकारी जमीन की बड़े पैमाने पर अफरा तफरी की जा रही है। भूमाफिया पटवारी और तहसीलदार का ID चला रहा है। इस पूरे मामले में क्षेत्र के राजस्व अधिकारी स देह के दायरे में है।
कलेक्टर की सख्ती के बाद सरकारी जमीन के बंदरबाट का एक से बढ़कर एक मामला सामने आ रहा है। पिछले 20 -25 साल में जितने भी कोटवारी जमीन बिकी है या बैठाया गया है सब सामने आ रहा है। अभी घुरू में लगभग ढाई एकड़ सरकारी जमीन के अफरा तफरी का मामला सामने आया है। हालांकि इसमें कलेक्टर ने जांच बिठा दी है। जल्द ही बंदरबाट करने वाले अधिकारी बेनकाब होंगे। लेकिन अभी भी कुछ पटवारी, तहसीलदार और भूमाफिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है। Democrecy.in के पास जो जानकारी आई है वह चौंकाने वाला है। एक भूमाफिया पटवारी, तहसीलदार और पूर्व तहसीलदार का ID चला रहा है। यही नहीं उनके ID से सरकारी जमीन में बड़ा खेल कर रहा है। घुरू, अमेरी, मेंड़्रा खार, छतौना, यदुनंदन नगर, तिफरा में सरकारी जमीन को निजी लोगों के नाम पर बिना किसी डर भय के चढ़ाकर माल समेंटने में लगा हुआ है। चिंता की बात तो ये है कि पटवारी, तहसीलदार का ID उसके पास कैसे आया ? यदि पटवारी और तहसीलदार की सहमति से ID का उपयोग हो रहा है तो जमीन घोटाले में इन अधिकारियों को कितना हिस्सा मिल रहा है। जानकारों की मामले तो इन गांवों में सैकड़ों एकड़ सरकारी और कोटवारी जमीन का बंदरबाट हो चुका है। क्या कलेक्टर इन सभी गांवों के सरकारी और कोटवारी जमीन की जांच करने के लिए टीम का गठन करेंगे
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
