बिलासपुर। किरारी गांव के एक घर से 24 दिन की बच्ची गायब हो गई है। जबकि घर के सारे दरवाजे बंद थे। इस घटना से गांव में कोहराम मच गया है। पुलिस भी हैरान है, हालांकि जांच शुरू कर दी गई है।
मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम किरारी से 24 दिन की बच्ची की गुमने की रिपोर्ट आने पर थाना मस्तूरी में अपराध क्रमांक 304/24 धारा 137 (2)BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर प्रारंभिक स्तर पर जांच शुरू कर दी है और गायब बच्ची के माता-पिता एवं घर में रहने वाले परिजनों से पूछताछ की है। मौके का मुआयना करने पर घर में प्रवेश करने का एक दरवाजा है एवं छत में एक दरवाजा है। पूछताछ पर बालिका की माता ने बताया कि उसकी 3 बेटियां हैं। रात दो से ढाई बजे के आसपास बच्ची की मां उठी तो सबसे छोटी बेटी बिस्तर में नहीं थी। उसके बाद परिवार के लोग घर में फिर घर के आसपास खोजबिन की लेकिन कहीं नहीं मिली। इसके बाद परिवार के सदस्य हड़बड़ाए और पड़ोसियों को जगाकर घटना की जानकारी दी। इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। गांव के लोग भी बच्ची की तलाश में जुट गए। रात को ही घटना की जानकारी मस्तूरी पुलिस को दी गई। इस पर पुलिस की टीम गांव पहुंच गई। इधर सुबह होते ही बच्ची के गायब होने की जानकारी आसपास के गांव में भी लग गई। पुलिस की टीम ने सबसे पहले स्वजन से घटना के संबंध में पूछताछ की। इसके बाद गांव के लोगों से उनके परिवार की जानकारी जुटाई गई। पुलिस की टीम गांव में डटी हुई है। गांव वालों से घटना के संबंध में जानकारी ली जा रही है। मस्तूरी पुलिस की टीम के साथ ही एफएसएल और डाग स्क्वायड की टीम को गांव बुलाया गया है। इसके अलावा मस्तूरी पुलिस की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है। साथ ही एसीसीयू की टीम भी मामले की जांच में जुटी है। पुलिस मामले की कई एंगल से जांच कर रही है, साथ ही गांव के कुंए और तालाब के आसपास भी बच्ची की तलाश की जा रही है। देर शाम तक बच्ची की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। घर वालों ने अपने बयान में बताया कि सोने के पहले दोनो दरवाजों को खुद ही अंदर से बंद किए थे और उनके द्वारा खुद ही उसको खोला था। इस दौरान बच्ची का गुमना भी उनके द्वारा ही बताया गया जो कि अपने आप में एक आश्चर्यजनक घटना है। घटना के संबंध में सभी पहलुओ पर पुलिस द्वारा जांच कर विवेचना की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 2, 2026खेत समतल करने के नाम पर 9 लाख की ठगी, 6 गिरफ्तार, बकरी चोरी में भी है आरोपी
बिलासपुरJuly 2, 2026खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, चैन माउंटेन, जेसीबी, हाइवा, ट्रैक्टर ट्राली के साथ 840 घन मीटर रेत जप्त
बिलासपुरJuly 1, 2026एक्सप्रेस ट्रेन के AC कोच में चोरी, डेढ़ लाख के सामान के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, सवाल – कोच में घुसा कैसे शातिर चोर ?
बिलासपुरJuly 1, 2026सुपर स्पेशलिटी को निजीकरण करने की तैयारी, कांग्रेस ने किया जंग का ऐलान, कहा – जनहित का मुद्दा है बर्दास्त नहीं किया जाएगा
