बिलासपुर। शहरी नागरिकों की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए बिलासपुर नगर निगम सहित सभी नगरीय निकायों में विशेष जनसमस्या निवारण शिविर लगाये जाएंगे। शिविर 10 जुलाई से शुरू होकर 10 अगस्त तक लगभग एक माह तक सभी वार्डों में आयोजित किये जाएंगे। कलेक्टर अवनीश शरण ने नगरीय निकाय के अधिकारियों की बैठक में आज इसके लिए एक कार्ययोजना बनाकर तैयारी शुरू करने को कहा है। उन्होंने कहा कि शिविरों में शहरी नागरिकों की प्रमुख पांच समस्याओं के निदान पर जोर रहेगा। इनमें सड़कों की साफ-सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाईट, राशन कार्ड एवं सड़कों की मरम्मत शामिल हैं। इसके अलावा इन शिविरों में स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयुष्मान कार्ड बनाने के साथ ही सिकल सेल जांच की सुविधा भी रहेगी। शिविर में स्थानीय पार्षदों एवं जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाये। शिविर में यथासंभव समस्याओं के तत्काल समाधान का प्रयास किया जायेगा। शिविर में मिले समस्याओं के निदान होने तक समीक्षा भी की जायेगी। कलेक्टर ने शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में नगर निगम आयुक्त अमित कुमार सहित एसडीएम एवं नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारी उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
