बिलासपुर। मस्तूरी क्षेत्र के किरारी में रहस्यमय तरीके से गायब बच्ची की लाश कुंए में तैरती हुई मिली है। पुलिस ने शव निकलकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है मामले में जल्द ही आरोपी बेनकाब होंगे। इस बीच घटना को लेकर गांव में कोहराम मचा हुआ है।
आपको बता दें मस्तूरी थाना क्षेत्र के किरारी गांव में रहने वाले एक परिवार के घर से आधी रात 24 दिन की नवजात बच्ची रहस्यमय तरीके से गायब हो गई थी। मामले की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस परिजनों से पूछताछ के बाद बच्ची की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान गांव के ही एक कुएं में नवजात की लाश मिली है। पुलिस ने बच्ची के शव को बाहर निकालकर अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दी है। इधर लाश मिलने के बाद बच्ची की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। दूसरी ओर गांव में कोहराम मचा हुआ है। जिज्ञासावश आसपास के गांव के लोग भी किरार पहुंच गए है। लोग कई तरह की चर्चा कर रहे है साथ ही वास्तविकता जानने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे है। हालांकि पुलिस कह रही है कि जल्द हो मामले का खुलासा किया जाएगा।
बच्ची की मां का कहना है कि उसकी 3 बेटियां हैं। जिनमें से सबसे छोटी बेटी को लेकर वह सोई हुई थी। रात्रि 2 से 2.30 बजे के आसपास नींद खुली तो देखी कि बच्ची बिस्तर से गायब थी। इसकी जानकारी पति के अलावा अन्य सदस्यों को दी। घर के अंदर और बाहर ढूंढा गया। नहीं मिली तो पड़ोसियों को जगाया गया। इसके बाद रात से ही गांव के लोग बच्ची को ढूंढ रहे थे। गांव के गली, मोहल्लों, तालाब और कुंए में भी उसकी तलाश कर रहे थे। घर में प्रवेश करने का एक दरवाजा है और छत पर भी एक दरवाजा है। घर वालों ने बताया कि सोने से पहले दोनों दरवाजों को खुद ही अंदर से बंद किया और खोला।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 16, 202615 अगस्त की खास खबर : शोले, गोवा, शेरा और रोमियो सब बिका, एक पकड़ा गया
बिलासपुरAugust 16, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
बिलासपुरAugust 15, 2026गरिमामय माहौल में मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्वजारोहण, 13 प्लाटूनों ने किया भव्य परेड प्रदर्शन
बिलासपुरAugust 14, 2026मॉर्निंग वॉक में निकले दंपत्ति, चोरों ने घर में बोला धावा, लाखों के गहने कर दिए पार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
