भोले बाबा के सत्संग में भगदड़, 200 से ज्यादा लोगों की मौत, सड़क से लेकर अस्पताल लाश ही लाश

डेस्क न्यूज। उत्तर प्रदेश के हाथरस में भोले बाबा के सत्संग के दौरान भगदड में अब तक 200 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में सबसे ज्यादा महिलाएं और बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि भोले बाबा के प्रवचन के दौरान भीड़ और गर्मी के कारण कुछ लोग बेहोश होकर गिर गए इसके बाद अचानक से भगदड़ मच गई। सत्संग में आए सैकड़ों लोग गिरे तो बाकी लोग उन्हें कुचलते हुए भागने लगे। बेहोश लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। श्रद्धालुओं के शव एटा, हाथरस और अलीगढ़ भेजे गए हैं। घायलों का इलाज भी एटा, अलीगढ़ और हाथरस में चल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताते हुए जांच के आदेश दिए है। आगरा जोन के एडीजी और अलीगढ़ कमिश्नर को जांच का जिम्मा सौंपा गया है। मुख्यमंत्री ने लखनऊ से मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, संदीप सिंह के साथ-साथ मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और डीजीपी प्रशांत कुमार को घटनास्थल पर तत्काल रवाना कर दिया है। योगी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अधिकारियों को पीड़ित लोगों के इलाज का समुचित इंतजाम करने का आदेश दिया है। बताया जाता है कि हाथरस के गांव फुलराई में भोले बाबा का प्रवचन चल रहा था। इसमें उम्मीद से ज्यादा भीड़ आ गई थी। एक अनुमान के अनुसार सवा लाख लोग सत्संग में पहुंच गए थे। इसी दौरान भीड़ और गर्मी के कारण लोग बेहोश होने लगे तो भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस-प्रशासन के अफसरों ने सैकड़ों गंभीर लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे के बाद इतने घायल पहुंचे कि सरकारी अस्पताल में स्ट्रेचर भी कम पड़ गए। सीएचसी के बाहर लोग तड़पते रहे। हाथरस प्रशासन ने प्राइवेट अस्पतालों को भी अलर्ट कर दिया है। सभी से बेड रिजर्व रखने को कहा गया है। घायल को प्राइवेट अस्पताल भी ले जाया गया है। अस्पतालों में लोग अपने बिछुड़े लोगों को तलाशते नजर आ रहे हैं।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर +919406157580
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर +919406157580

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *