नारायणपुर। अबुझमाड़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच चली मुठभेंड में पांच नक्सली ढेर हो गए है। जंगल में अभी भी सर्चिंग जारी है लिहाजा मृत नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है। क्योंकि ऑपरेशन दो दिन से चल रहा है। एसपी प्रभात कुमार ने किसी भी जवान के हताहत नहीं होने की पुष्टि की है।
मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों की राजधानी नारायणपुर के अबुझमाड़ में पिछले दो दिनों से मुठभेड़ चल रही थी। सुक्षाबलों को अबूझमाड़ में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इस सूचना पर पांच जिलों के 1 हजार जवानों की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन लॉन्च किया था। टीम जब अबुझमाड़ के घमंडी में पहुंची तो नक्सलियों ने घात लगाकर जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी जवाबी कार्यवाही की। दो दिनों तक रुक रुक कर दोनों तरफ से फायरिंग होती रही। फायरिंग रुकने के बाद जब जवानों ने घटनास्थल पर सर्चिंग ऑपरेशन चलाया तो कल शाम तक 5 वर्दी धारी नक्सलियों के शव घटनास्थल से बरामद किए गए। रात होने की वजह से सर्चिंग रोक दी गई थी। फोर्स जंगल में ही रात में कैंप किया और आज सुबह फिर से सर्चिंग ऑपरेशन शुरू कर दिया है। सुरक्षाबल के अधिकारियों का का दावा है की बड़ी संख्या में नक्सलियों को गोली लगी है। अधिकारियों को भरोसा है कि इस मुठभेड़ में एक दर्जन से अधिक नक्सली मारे गए हैं। नक्सलियों के ठिकाने से फोर्स ने बड़ी संख्या में विस्फोटक और अन्य सामान भी बरामद किए हैं। एसपी प्रभात कुमार ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि ऑपरेशन में फोर्स पूरी तरह से सुरक्षित है। इस ऑपरेशन में पांच जिलों से एक हजार से अधिक जवान अलग-अलग टुकड़ियों में 30 जून को सर्चिंग के लिए रवाना हुए थे। इसमें कोंडागांव, दंतेवाड़ा, जगदलपुर, कांकेर, नारायणपुर से डीआरजी, बस्तर फाइटर, बीएसएफ, आइटीबीपी, 53 वीं वाहिनी के जवान शामिल है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
