बिलासपुर। स्वामी आत्मानंद स्कूल में बच्चो से मजदूरी मजदूरी कराया जा रहा है। स्कूल टाइमिंग में किताब भरी गाड़ी आई तो बारिश के बीच बच्चों से अनलोडिंग कराया गया।
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट बालक उच्यतर माध्यमिक विद्यालय सरकंडा का विवादों से गहरा नाता रहा है। अभी सत्र प्रारम्भ हुए चंद दिन ही हुए हैं और स्कूल से एक नया विवाद सामने आया है। विवाद कोई छोटा भी नही है। विद्यालय में बच्चो से मजदूरी करवाने का मामला सामने आया है। जिन बच्चों को उनके माता पिता बड़े अरमानो के साथ स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट स्कूल में प्रवेश दिलाया है। उसी स्कूल ने उज्ज्वल भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। बच्चो से स्कूल के प्रभारी प्राचार्य के आदेश पर बारिश के बीच पुस्तकों की गाड़ी खाली करवाई जा रही है। कुछ बच्चो ने दबी जुबान से बताया कि प्रभारी प्राचार्य क्लास लगने के पहले उन्हें कमरों की साफ सफाई भी करवाई है। किताबों के अनलोडिंग का काम प्यून से करने के बजाय बच्चों से कराया गया।
ज्ञात हो कि पूर्व में भी प्रभारी प्राचार्य श्रीमती पूर्णिमा मिश्रा का नाम अनेक विवादों से जुड़ा रहा है। अपनी पूरी सेवा अवधि शहर के ही विद्यालयो में रहने वाली प्रभारी प्राचार्य लगभग सभी शालाओ में विवादों में रही है। पिछले साल इनका विवाद इतना बढ़ा की जिला शिक्षा अधिकारी ने इनको इन विद्यालय से हटा कर दूसरे विद्यालय में संलग्न कर दिया था। अब इसे अधिकारियों का वरद हस्त ही माने की कई शिकायतो के बाद भी व्याख्याता पूर्णिमा मिश्रा के ऊपर कोई कार्यवाही ना कर केवल कुछ समय के लिए उनको दूसरी स्कूल भेज दिया जाता हैं। अब देखने वाली बात ये होगी कि बच्चो को मजदूरी वाले इस मामले में कोई कठोर कार्यवाही होगी या फिर शिक्षा विभाग के अधिकारी इस मामले में भी पर्दा डालने का कार्य करेंगे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 16, 202615 अगस्त की खास खबर : शोले, गोवा, शेरा और रोमियो सब बिका, एक पकड़ा गया
बिलासपुरAugust 16, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
बिलासपुरAugust 15, 2026गरिमामय माहौल में मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्वजारोहण, 13 प्लाटूनों ने किया भव्य परेड प्रदर्शन
बिलासपुरAugust 14, 2026मॉर्निंग वॉक में निकले दंपत्ति, चोरों ने घर में बोला धावा, लाखों के गहने कर दिए पार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
