बिलासपुर। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर अवनीश शरण ने अपनी माता जी के साथ मिलकर कलेक्टर निवास परिसर में नीम का पौधा लगाया। उन्होंने सभी आम और खास लोगों से इस महा अभियान में हिस्सेदारी निभाते हुए अपनी मां के नाम पर पौधा लगाने की अपील की है।
कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृहद तौर पर पौधरोपण किया जा रहा है। इसी क्रम में आज कोटा ब्लॉक के विभिन्न ग्राम पंचायतों में अभियान की शुरुआत कर पौधरोपण किया गया। ग्रामीण किसानों सहित बुजुर्ग, महिलाएं, स्कूली बच्चों ने इस अभियान से जुड़कर अपने-अपने क्षेत्रों में विभिन प्रकार के पौधे लगाए। पर्यावरण के हित के लिए प्रारंभ किए गए इस अभियान की सभी ने सराहना की। स्वच्छ वातावरण के लिए वृक्षों की अहम भूमिका है। नीम और तुलसी के साथ पीपल दुनिया में सबसे ज्यादा ऑक्सीजन देने वाले पेड़ों में से एक है। पीपल के पेड़ प्रदूषकों को सोखकर वायु प्रदूषण को कम करने में भी मदद करते है। गहरी जड़ों वाले पीपल के पेड़ मिट्टी के संरक्षण और मिट्टी के कटाव को रोकने में मदद करते हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 2, 2026खेत समतल करने के नाम पर 9 लाख की ठगी, 6 गिरफ्तार, बकरी चोरी में भी है आरोपी
बिलासपुरJuly 2, 2026खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, चैन माउंटेन, जेसीबी, हाइवा, ट्रैक्टर ट्राली के साथ 840 घन मीटर रेत जप्त
बिलासपुरJuly 1, 2026एक्सप्रेस ट्रेन के AC कोच में चोरी, डेढ़ लाख के सामान के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, सवाल – कोच में घुसा कैसे शातिर चोर ?
बिलासपुरJuly 1, 2026सुपर स्पेशलिटी को निजीकरण करने की तैयारी, कांग्रेस ने किया जंग का ऐलान, कहा – जनहित का मुद्दा है बर्दास्त नहीं किया जाएगा
