कोरबा। कोरबा में भी कुंए में डूबने से चार लोगो के मौत हो जाने की खबर है। मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के है। यहां भी पुलिस पहुंच गई है और शव को निकलने के लिए SDRF की टीम को बुला या गया।
जांजगीर के बाद कोरबा जिले से भी बुरी खबर सामने आई है। कटघोरा थानांतर्गत ग्राम जुराली के डिपरापारा में कुएं में डूबने से चार लोगों की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार कुएं में पहले जहरू पटेल पिता स्व सोनू राम पटेल (60) गिर गया और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए उसकी बेटी सपीना पटेल (16) कुएं में कुद गयी। लेकिन वह भी नहीं निकली। इसके बाद दोनों को बचाने के लिए इसकी जानकारी होने पर दो अन्य लोग उन्हे बचाने के लिए मनबोध पटेल (57) और शिवचरण पटेल उर्फ़ कली (45) कुएं में उतरे। लेकिन वे दोनों भी बाहर नहीं निकल सके। चारों कुएं में डूब गए। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गयी है। मदद के लिए एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया है। घटना की जानकारी के बाद गांव में हड़कंप मच गया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
