कोल वाशरी में कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, 2 सौ से अधिक लोग लाठी, डंडे, रॉड लेकर घुसे, 12 से 15 राउंड गोलियां भी चली

रायगढ़। उड़ीसा बॉर्डर में संचालित कोल वाशरी में कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है। प्लांट के अंदर हुए इस खूनी संघर्ष में न केवल लाठी, डंडे, स्टिक और रॉड चले, कई राउंड गोलियां भी चली है। हालांकि इस मामले को कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है। घायलों का इलाज रायगढ़ के अस्पताल में चल रहा है।

छत्तीसगढ़ – उड़ीसा सीमा के सुंदरगढ़ जिले के हिमगिर थाना क्षेत्र में संचालित कोल वाशरी गर्जनबहाल में कब्जे को लेकर ख़ूनी संघर्ष हुआ है।  पुलिस ने कार्यवाही करते हुए के दर्जन भर से अधिक धाराओं के साथ अपराध दर्ज कर लिया हैं।
बताया जा रहा है कल शाम 4:30 बजे गर्जनबहाल कोलवासरी में 200 से 250 लोग करीब 15 से 20 गाड़ियों में तलवार, हॉकी स्टिक, डंडा, बंदूक जैसे घातक हथियार लेकर घुसे थे। इस दौरान प्लांट के अंदर जमकर बवाल हुआ, मारपीट हुई और गोलियां भी चली। करीब दर्जनभर लोग इस खूनी संघर्ष में घायल हुए है। जिनमें से कुछ लोगों को सुंदरगढ़ जिला अस्पताल और कुछ लोगों को रायगढ़ के प्राइवेट अस्पताल लाया गया है। सभी का इलाज किया जा रहा है।
रायगढ़ अस्पताल पहुंची सुंदरगढ़ पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कॉल वासरी में कब्जे को लेकर दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष हुआ है। जिसमें कई लोग घायल हुए है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची थी और एसपी भी वहां पहुंचे थे।
आज सुबह पुलिस ने वाशरी में काम करने वाले राज यादव की लिखित शिकायत पर रायगढ़ के भाजपा नेता विजय अग्रवाल के पुत्र भरत अग्रवाल, रविंद्र भाटिया एवम उनके पुत्र, उड़ीसा रेगाली के रहने वाले निर्मल शर्मा और 200 से 250 लोगों के ख़िलाफ़ जुर्म दर्ज किया गया है। हिमगिरि थाने में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 310 (2), 311, 115(2), 117(2), 118(2), 109, 140 (1), 324 (4), 324(5), 61(1), 351(2), 351(3), 323(6), आर्म्स एक्ट 1959 की धारा 25, 27 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

राज यादव, सुनारीपाड़ा, जिला- सुंदरगढ़ ने हिमगिर पुलिस थाने में एक लिखित रिपोर्ट प्रस्तुत की। जिसमें आरोप लगाया गया कि, 04 जुलाई 2024 को लगभग 04.30 बजे जब वह कोल वाशरी, गर्जनबहाल में काम कर रहे थे। उस समय भरत अग्रवाल, निवासी- रायगढ़, रविन्द्र भाटिया, उनका बेटा, निर्मल शर्मा, निवासी- रंगाली ओडिशा और लगभग 200 से 250 लोग रजिस्टर्ड वाहन क्रमांक CG-13-AW-4184, CG-13-VD-8589, CG-13-AR- 0478, CG-13-AR-3539, CG-13-AH-8011, CG-13-AH-3680, CG-13-Z-1255, CG-13-BA-2202 एवं अन्य 10 से 15 चार पहिया वाहन से वाशरी में आये और उसे एवं उसके दोस्तों बादल सिंह, आकाश यादव एवं मंटू तोलानी पर तलवार, लोहे की रॉड, बांस, डंडे से हमला कर दिया।उन्होंने उनके वाहन क्रमांक OD-16-D-6868 को तोड़ दिया तथा उनमें से एक ने पिस्तौल से उस पर लगभग 10 से 15 राउंड फायर किये। लेकिन वह मौके से भाग निकला और गंभीर रूप से घायल हो गया और वे सभी उसे जान से मारने की नीयत से आये थे। सभी आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। उन्होंने बंदूक दिखाकर नकदी, सोना, लॉकेट, मोबाइल फोन छीन लिया और लाठी-डंडों से मारपीट की, जिससे कंपलट सहित अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बादल और आकाश यादव को भी बंदूक की नोंक पर अगवा कर लिया। बादल सिंह और आकाश यादव को अपने साथ ले गए और गंदी-गंदी गालियां भी दीं। वह घटना स्थल से भाग निकला और अपने रिश्तेदारों को बुलाया, जिसके बाद वे उसे हेमगीर अस्पताल ले गए। उन्होंने वाशरी के सभी वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर +919406157580
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर +919406157580

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *