बिलासपुर। पण्डित सुन्दरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय का षष्ठम् दीक्षांत समारोह 6 जुलाई को होगा। इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। समारोह के पहले शुक्रवार को आयोजन स्थल में रिहर्सल किया गया। जिसमे बड़ी संख्या छात्र – शामिल हुए।
पण्डित सुन्दरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय बिलासपुर का षष्ठमृ दीक्षांत समारोह 6 जुलाई को 11.30 बजे से आयोजित किया गया है। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल एवं कुलाधिपति विश्वभूषण हरिचंदन करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में विष्णुदेव साय शामिल होंगे। सुरेश (भैय्या जी) जोशी नागपुर दीक्षांत समारोह में मुख्य वक्ता रहेंगे। केन्द्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरूण साव, विधायक अमर अग्रवाल, विधायक धरमलाल कौशिक, विधायक धरमजीत सिंह, विधायक सुशांत शुक्ला, विधायक अटल श्रीवास्तव एवं विधायक दिलीप लहरिया विशिष्ट अतिथि होंगे। विश्वविद्यालय के कुलपति बंश गोपाल सिंह वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन के निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार वे 10.40 बजे पुलिस परेड ग्राउण्ड रायपुर से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 10.45 बजे सुन्दरलाल शर्मा विवि परिसर हेलीपेड पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बगिया जिला जशपुर से रवाना होकर 11.15 बजे बिलासपुर के सुन्दरलाल शर्मा विवि परिसर के हैलीपेड पहुंचेंगे। 11.30 बजे से 12.35 बजे तक षष्ठम दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। दीक्षांत समारोह के बाद लगभग 1 बजे रायपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। इसके पहले आज यूनिवर्सिटी में समारोह का रिहर्सल किया गया। जिसमे विवि के कुलपति, प्राध्यापक, अधिकारी और मेडल लेने वाले विद्यार्थी शामिल हुए।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 16, 202615 अगस्त की खास खबर : शोले, गोवा, शेरा और रोमियो सब बिका, एक पकड़ा गया
बिलासपुरAugust 16, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
बिलासपुरAugust 15, 2026गरिमामय माहौल में मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्वजारोहण, 13 प्लाटूनों ने किया भव्य परेड प्रदर्शन
बिलासपुरAugust 14, 2026मॉर्निंग वॉक में निकले दंपत्ति, चोरों ने घर में बोला धावा, लाखों के गहने कर दिए पार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
