बिलासपुर। खनिज विभाग ने शनिवार देर रात में रेत चोरों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में विभाग ने रेत निकालते दो चैन माउंटेन, हाइवा और ट्रेक्टर समेंत 8 वाहनों को जब्त किया है। सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
खनिज विभाग ने 06 जुलाई को रात्रि में ग्राम कुकुर्दीकला, अमलडीहा, उदयबंद, गतौरा, लोधीपारा, लोफंदी, सेंदरी, कछार निरतू और धुरीपारा मंगला में खनिज परिवहन कर रहे वाहनों का सघन जांच किया गया। रात में 3 बजे ग्राम कुकुर्दीकला, थाना एवं तहसील-पचपेड़ी में शिवनाथ नदी के भीतर दो नग चैन मांउटेड मशीन को रेत का अवैध उत्खनन करते पकड़ा गया। विभाग के अधिकारियों ने दोनों मशीन को नदी से बाहर निकालकर जब्ती की कार्रवाई की गई। इसके बाद सील कर दिया गया है। दो नग रेत से लोड हाइवा को नदी के रास्ते मे फंसे होने के कारण चैन माउंटेड के मशीन मालिक के सुपुर्दगी में दिया गया। एक हाइवा को खनिज रेत का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर जप्त कर पुलिस थाना पचपेड़ी की अभिरक्षा मे रखा गया है। ग्राम गतौरा में मुरूम मिक्स चिल्ली पत्थर का अवैध परिवहन करते 2 ट्रेक्टर को जप्तकर पुलिस थाना सरकंडा के अभिरक्षा मे रखा गया है। ग्राम कछार मे खनिज रेत के अवैध परिवहन करते हुए 1 ट्रेक्टर को जप्त कर पुलिस थाना कोनी के अभिरक्षा मे रखा गया है। सभी के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत कार्रवाई की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
