बिलासपुर। हवन अनुष्ठान के नाम पर ऑन लाइन ठगी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रयागराज का रहने वाला है और शहर की एक महिला से 36 लाख 73000 रुपए की ठगी की है।
घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सोनगगा कालोनी सरकण्डा निवासी एक महिला ने थाने में 10.01.24 को लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसका स्वास्थ्य कुछ दिनों से खराब था। इलाज कराने के बाद भी स्वस्थ में कोई सुधार नहीं हो रहा था। इसके कारण अपने स्वास्थ्य संबंधी ज्योतिषी जानकारी के लिए गूगल के माध्यम से हनुमन्त निकेतन डॉट काम साइट में जाकर जानकारी सर्च की। जिस पर मोबाईल नंबर 9519248866 से कॉल आया और बोला कि हवन.पूजन के नाम पर 3350 रू आशीष त्रिपाठी नामक व्यक्ति के खाते में जमा कर दें। तब उक्त आशीष त्रिपाठी नामक व्यक्ति के खाते में 3350 रू ट्रांसफर करने बाद अलग-अलग तिथियों में सम्पर्क कर हवन पूजन एवं दान दक्षिणा, गौदान विन्ध्यवाशिनी दान, मारन क्रिया दान, बंधक क्रिया दान, सुरक्षा कवच दान जैसे अनेक प्रकार के हवन पूजन दान क्रिया आदि के लिए अलग अलग किस्तों में करीब 36,73,000 रू खाते में ट्रांसफर करा लिए। लेकिन कोई लाभ नहीं हो रहा था। इसके बाद भी और अधिक पैसों की मांग कर रहा था। महिला के रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया।
रजनेश सिंह पुलिस अधीक्षक ने धोखाधडी व सायबर अपराधो की समीक्षा कर समस्त राजपत्रित अधिकारियो को विशेष निर्देश दिये गये थे इस निर्देश के पालन में थाना सरकण्डा एवं ए.सी.सी.यू. बिलासपुर की एक विशेष टीम प्रयागराज रवाना की गई। टीम ने आरोपीयो का पता ठिकाना ज्ञात कर विवेचना शुरू की तो आरोपी के आॅनलाईन ठगी के अपराध में संलिप्त होने की जानकारी मिली। स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी आशीष त्रिपाठी उर्फ अभिवन त्रिपाठी निवासी प्रयागराज को हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया। इसके बाद गिरफ्तार कर बिलासपुरवलय गया है।
नाम गिरफ्तार आरोपी:- आशीष त्रिपाठी उर्फ अभिवन त्रिपाठी पिता धर्मेन्द्र कुमार त्रिपाठी उम्र 22 वर्ष निवासी ममपोडगंज, प्रयागराज उत्तर प्रदेश
सम्पुर्ण कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री उमेश कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं ए.सी.सी.यू. बिलासपुर श्री अनुज कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक सरकण्डा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरीक्षक तोपसिंह नवरंग उप निरी कृष्णा साहू नारायण ठाकुर आर. धर्मेन्द्र साहू नवीन एक्का विरेन्द्र साहू एवं अन्य थाना व ए.सी.सी.यू. स्टाॅफ का विशेष योगदान रहा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
