बिलासपुर। पुलिस परिवार कल्याण चिकित्सालय को फिर से शुरू किया गया है। SP राजनेश सिंह के पहल पर इस हॉस्पिटल का लाभ पुलिस विभाग के अलावा होम गार्ड, CAF परिवार को निःशुल्क मिलेगा। ज़िले के प्रमुख डॉक्टर इसमें अपनी सेवा देंगे। इस अवसर पर कलेक्टर और SP दोनों ने BP और शुगर की जांच भी कराया जो नार्मल निकला।
आज 8/6/24 को बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण और पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह की गरिमामय उपस्थिति में पुलिस परिवार कल्याण चिकित्सालय हुआ पुनः प्रारंभ किया गया। पुलिस कल्याण चिकित्सालय में अब रोस्टर सिस्टम के हिसाब से ज़िले के प्रमुख डॉक्टर अपने सेवा देंगे।डॉक्टर के रोस्टर के हिसाब से डॉ प्रशांत गुप्ता, चिकित्सा अधिकारी, सोमवार को प्रातः 10 से 12 बजे, डॉ ममता सलूजा, चिकित्सा अधिकारी, मंगलवार को प्रातः 10 से 12 बजे, डॉ अनिल गुप्ता, भेषज विशेषज्ञ, बुधवार को प्रातः 10 से 12 बजे, डॉ अकांशा सिंह, चिकित्सा अधिकारी, गुरुवार को प्रातः 10 से 12 बजे, डॉ कतलम सिंह ध्रुव, सिशुरोग विशेषज्ञ, शुक्रवार को प्रातः 10 से 12 बजे, डॉ अनिल गुप्ता, भेषज विशेषज्ञ,शनिवार को प्रातः 10 से 12 बजे, पुलिस लाईनस स्थित पुलिस परिवार कल्याण चिकित्सालय में उपलब्ध रहेंगे। डॉक्टर द्वारा निःशुल्क OPD के साथ साथ निःशुल्क बेसिक टेस्ट जैसे सुगर, बीपी , लिपिड टेस्ट, यूरिन टेस्ट, एवं अन्य बेसिक रक्त जॉच भी निःशुल्क रहेगी। इसके साथ साथ दवाई का भी वितरण निःशुल्क मरीजों को किया जाएगा। भविष्य में इस चिकित्साल्य को और विस्तार करने की भी रूप रेखा तैयार की गई है। इसमें जल्द ही उक्त सुविधाओं के साथ साथ डेंटल सर्जन( डेंटिस्ट) भी उपलब्ध किया जाएगा ,एक्स रे मशीन और एडवांस्ड टेस्ट भी प्रारंभ किया जाएगा। यह सुविधा सिर्फ़ पुलिस परिवार तक सीमित ना रहकर अब ज़िला होमगार्ड और CAF भी इससे लाभान्वित होंगे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 2, 2026खेत समतल करने के नाम पर 9 लाख की ठगी, 6 गिरफ्तार, बकरी चोरी में भी है आरोपी
बिलासपुरJuly 2, 2026खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, चैन माउंटेन, जेसीबी, हाइवा, ट्रैक्टर ट्राली के साथ 840 घन मीटर रेत जप्त
बिलासपुरJuly 1, 2026एक्सप्रेस ट्रेन के AC कोच में चोरी, डेढ़ लाख के सामान के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, सवाल – कोच में घुसा कैसे शातिर चोर ?
बिलासपुरJuly 1, 2026सुपर स्पेशलिटी को निजीकरण करने की तैयारी, कांग्रेस ने किया जंग का ऐलान, कहा – जनहित का मुद्दा है बर्दास्त नहीं किया जाएगा
