बिलासपुर। कोयला घोटाला मामले में बेल फर्निश होने के बाद दीपेश टांक फरार हो गया है। जबकि EOW की टीम उसे गिरफ्तार करने के लिए बाहर खड़ी रही। कल ही उसे सुप्रीम कोर्ट में जमानत पर छोड़ने के आदेश जारी किए थे।
कोयला घोटाले मामले में रायपुर सेंट्रल जेल में बंद दीपेश टांक की जमानत लोअर कोर्ट से फर्निश हो गई है। लेकिन जेल से बाहर आते ही वह सबको चकमा देकर फरार हो गया है। जबकि EOW ने उसके खिलाफ दर्ज नए मामले में गिरफ्तार करने पहुंची थी। उसके फरार होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है उसकी खोजबीन शुरू हो गई है। आपको बता दे कि सोमवार को दीपेश टांक को सुप्रीम कोर्ट से 7 अगस्त तक अंतरिम जमानत मिली है। लेकिन सोमवार को ही EOW ने दीपेश को प्रोटेक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर रिमांड पर लेने का आवेदन कोर्ट में पेश किया था। जिसकी आज हुई सुनवाई को कल बुधवार तक टाल दिया था। लेकिन इसी बीच दीपेश के वकीलो ने उसको मिली अंतरिम जमानत को स्थानीय कोर्ट से फर्निश करवाकर रिहाई आदेश जेल भिजवा दिया। जिसके बाद दिपेश को हिरासत में लेने EOW की टीम जेल के बाहर इंतेजार कर रही थी। लेकिन इसी बीच दीपेश टांक मौका देखकर जेल के कैंपस में बनी कॉलोनी की तरफ से रफूचक्कर हो गया है। इसी कोयला घोटाला मामले में ही निलंबित महिला आईएएस रानू साहू की जमानत पर आज सुनवाई हुई। जिसमें बचाव पक्ष की तरफ से बिलासपुर हाईकोर्ट से आये वकील अभिषेक सिन्हा और फैसल रिजवी ने और ईडी की तरफ से स्पेशल प्रॉसिक्यूटर डॉ. सौरभ कुमार पांडे ने पैरवी करते हुए अपने-अपने पक्ष रखे। दोनो पक्षो के बीच ACB/EOW की विशेष न्यायधीश ने बुधवार तक फैसला सुरक्षित रख दिया है। मतलब आज आदेश जारी होगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
