कोरबा। पाली थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक का शव कई टुकड़ों में मिला है। एक बोरे में शव के हाथ और पर मिले है तो दूसरे बोरे में सिर मिला है। इसी बोरे में एक पासपोर्ट भी मिला है। पुलिस में मौके से एक बैग बरामद हुआ है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
पूरा मामला पाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पुलिस चौकी चैतमा के गांव गोपालपुर का है। जहां एक तालाब के पास झाड़ियां में युवक की लाश टुकड़ों में मिली है। लाश को सबसे पहले गांव वालों ने देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद सुबह लगभग 9:30 बजे पुलिस की टीम दलबल के साथ मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने सबसे पहले हाथ, पैर को पहले बरामद किया। जबकि शरीर के दूसरे अंग गायब मिले। मौके से एक स्कूल बैग सहित सफेद रंग का शर्ट बरामद हुआ है। अब तक की जानकारी के अनुसार यह शव एक युवक का है। जिसकी उम्र लगभग 25 वर्ष के आसपास है। शरीर के कई हिस्से गायब मिले। पुलिस के पहुंचने के बाद खोजबीन शुरू की गई तो गोताखोरों को गोपालपुर बांघापारा डैम में कटा हुआ सिर एक बोरे में मिला। बोरे के अंदर एक पासपोर्ट भी मिला है। जिसमें मोहम्मद वसीम अंसारी लिखा हुआ है। पुलिस को मौके से सफेद रंग का शर्ट और स्कूल बैग भी मिला है। टुकड़ों में शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव बरामद करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
