बिलासपुर। जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने ग्राम पंचायत परसाही में 19 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नाली, बाउंड्रीवॉल व कचरा शेड का भूमिपूजन कर ग्रामवासियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान परसाही सरपंच प्रतिनिधी ओमप्रकाश डोंगरे, दिनबंधु मेहर ने उपस्थित लोगों के साथ विधि-विधान से पूजा पाठ किया। साथ ही निर्माण कार्य को हरी झण्डी दिखाया। ग्रामीणों ने निर्माणाधीन मुक्तिधाम व 17 वर्षो की पुरानी मांग नाली व बाउंड्रीवॉल जिसकी स्वीकृती होने पर जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा का आभार भी व्यक्त किया।
सभापति अंकित गौरहा ने बुधवार को बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में ग्राम परसाही में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए भूमिपूजन कर अपने संबोधन में कहा कि ग्राम पंचायत परसाही शहर के निकट होने के बावजूद पंचायत में अभी बहुत से विकास कार्य बाकी हैं। उन्होंने आगे बताया पुर्व में मुक्तिधाम व प्रतीक्षालय की मांग पूर्ण कर निर्माण कार्य करा दिया गया हैं और ग्रामवासियों ने नाली और बाउंड्रीवॉल मांग भी की थी की थी,जिसके निर्माण कार्य के लिए 19 लाख की स्वीकृती दे दी गई हैं और आज भूमिपुजन कर निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया हैं। जल्द ही निर्धारित समय में निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा व आगे भी मेरा यही प्रयास रहेगा की ग्रामवासियों को मूलभूत सुविधाओं में हो रही समस्या का निदान मैं कर पाऊं। कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश डोंगरे, दिनबंधु मेहर, महेत्तरराम मेहर, राजेश बैनर्जी, घनश्याम सूर्यवंशी, रोहित सूर्यवंशी, रामदास पटेल, रूखमणी खरे, कुमुदनी यादव, गिरजा सूर्यवंशी व ग्रामवासी उपस्थित रहें।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
