बिलासपुर। किसानों को खाद-बीज के लिए परेशान करने वाला जैतपुरी सेवा सहकारी समिति (विख मस्तुरी) के प्रभारी प्रबंधक दीपक कुमार तिवारी को हटा दिया गया है। सहकारी समिति ने बैठक आयोजित कर श्री तिवारी को हटाने का प्रस्ताव पारित किया है। किसानों की सुविधा के लिए बैंक केडर के पर्यवेक्षक ज्ञान प्रसाद करियारे को तत्काल प्रभाव से समिति का संपूर्ण प्रभार सौंपा गया है। समिति ने खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के धान निराकरण के लिए भी प्रस्ताव पारित कर निर्णय लिया है। जिसके अनुसार 15.12.42 क्विंटल धान समिति में परिदान हेतु शेष है। खाली बारदाना 4902 नग तथा भरती बारदान 2520 नग के संपूर्ण निराकरण के लिए एवं समिति में जीरो प्रतिशत शार्टेज दर्ज कराने के लिए दीपक कुमार तिवारी पूर्णतः जिम्मेदार होंगे। यदि उनके द्वारा एक सप्ताह में पूर्ण रूप से उक्त का निराकरण नहीं किया जाता है तो धान खरीदी प्रभारी दीपक कुमार तिवारी के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्णय लिया जायेगा। समिति ने कार्यवाही की सत्य प्रतिलिपि उप आयुक्त सहकारिता तथा शाखा प्रबंधक जिला सहकारी बैंक लोहर्सी को भेजने का भी निर्णय लिया है।
आपको बता दें सहकारी समिति के अंतर्गत आने वाले 5 ग्रामों के किसानों ने प्रबंधक के खिलाफ शिकायत की थी। सेवा सहकारी समिति जैतपुरी के संस्था प्रबंधक दीपक तिवारी इससे पूर्व भी धान खरीदी के नाम पर किसानों से अवैध वसूली की शिकायत किसानों ने उच्च अधिकारियों से की थी। इसके बाद वे चर्चा में आए थे। इसके बाद अब किसानों ने आरोप लगाया है कि रंजिशवश संस्था प्रबंधक द्वारा अब किसानों को परेशान किया जा रहा है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
