बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने आज जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल में जनसुविधाओं के विस्तार एवं इन्हें व्यवस्थित करने अधिकारियों को निर्देश दिए। अस्पताल के आस-पास की भूमि की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है।गौरतलब है कि सरकार ने राज्य में एकमात्र जिला अस्पताल बिलासपुर के लिए 75 बेडयुक्त क्रिटिकल केयर यूनिट स्थापना की स्वीकृति दी है। इसके निर्माण के लिए 10 हजार वर्गफीट भूमि की जरूरत है। कलेक्टर ने अस्पताल परिसर का भ्रमण कर भूमि का चिन्हांकन करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला अस्पताल में निर्माणाधीन हमर लैब, बर्न यूनिट एवं आइसोलेशन वार्ड को अगले 10 दिन में पूर्ण कर अस्पताल प्रशासन को सौंपने को कहा है। हमर लैब के शुरू हो जाने से मरीजों के लिए 117 प्रकार के जांच सुविधा निःशुल्क मिलेगी। कलेक्टर ने जन औषधि, धन्वंतरी एवं रेडक्रास की दवाई दुकान को परिसर में एक जगह व्यवस्थित करने को कहा है। वर्तमान में ये दवाई दुकान अलग-अलग जगहों पर हैं, जिसके कारण मरीजों को भटकना पड़ता है। कलेक्टर ने जिला अस्पताल में पिछले दो साल से बंद पड़े वाटर एटीएम को एक सप्ताह में चालू करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. अनिल गुप्ता, हॉस्प्टिल कंसल्टेन्ट डॉ. शेफाली, रेड क्रॉस सोसाइटी के जिला समन्वयक सौरभ सक्सेना, नगर निगम के जल प्रभारी अनुपम तिवारी, जीवन दीप समिति के सदस्य अमित सिंह सहित अधिकारी गण उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
