बिलासपुर। नयनतारा शर्मा काॅलेज पंधी का वर्ष 2023-24 का रिजल्ट बहुत ही अच्छा आया है। बीएससी प्रथम वर्ष का रिजल्ट 100 प्रतिशत आया, संजय कुमार ने सर्वाधिक अंक प्राप्त किया। बीएससी प्रथम वर्ष ( गणित) का रिजल्ट भी शतप्रतिशत आया सुप्रिया वस्त्रकार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीएससी द्वितीय वर्ष में सभी बच्चे पास हुए है, सभी ने काॅलेज का नाम रौशन किया, बीएससी द्वितीय वर्ष में करण पटेल ने टापर होने का गौरव प्राप्त किया। बीकाम प्रथम वर्ष का रिजल्ट 90.9% आया, जिसमें श्वेता साहु ने पहला स्थान प्राप्त किया। बीकाम द्वितीय वर्ष का रिजल्ट 80% आया है, जिसमें योगेश यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीए द्वितीय वर्ष का रिजल्ट 80 प्रतिशत आया जिसमें रागिनी ने प्रथम स्थान प्राप्त की। बीसीए में रोमेश कक्षा टाप किया। उपरोक्त उपलब्धि काॅलेज प्रारंभ के द्वितीय वर्ष ही प्राप्त हुई, काॅलेज के डायरेक्टर प्रांजल धर शर्मा ( दीवान) ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी है व सभी प्रोफेसरों की मेहनत को सराहा है व काॅलेज के को-फाउन्डर अविनाश धर दीवान व ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ नमिता द्विवेदी ने सफल बच्चों को बधाई देते हुए कहा है कि ग्रामीण बच्चों की प्रतिभा को आगे लाने में नयनतारा शर्मा काॅलेज प्रबंधन निरंतर काम कर रहा है। काॅलेज के सहायक प्राध्यापक डॉ भारती तिवारी, अश्वनी सोनी, रुपाली मिश्रा, बलराम जोशी, किरण तिवारी, वैभवी गंधर्व, कोरी, संतोष सुर्यवंशी ने भी सफल सभी बच्चों को बधाई दी है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
