भिलाई। पुलिस ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस जारी कर MMS कांड से जुड़े सबूत मांगे हैं। विधानसभा चुनाव के पहले एक MMS वायरल हुआ था। भाजपा नेताओं का आरोप था कि वीडियो में दिख रहा आदमी देवेंद्र यादव है।
विधानसभा और लोकसभा चुनाव के बाद एक बार फिर भिलाई नगर से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव MMS कांड को लेकर मुश्किल में घिरते नजर आ रहे हैं। मामले की जांच कर रही भिलाई पुलिस ने विधायक को नोटिस जारी कर उनसे MMS कांड से जुड़े सभी सबूत पुलिस को उपलब्ध कराने के लिए कहा हैं। पुलिस के इस नोटिस के बाद देवेंद्र यादव की परेशानी बढ़ गई है। क्योंकि इसके बाद पुलिस उसका बयान भी दर्ज करेगी। दरअसल विधानसभा चुनाव के दौरान एक MMS वायरल हुआ था। बीजेपी के कुछ लोगों ने दावा किया था कि वीडियो में महिला के साथ दिख रहा युवक कोई और नहीं बल्कि देवेंद्र यादव हैं। इसके बाद विधायक देवेंद्र यादव ने रोते हुए सफाई दी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि विपक्ष के लोगों ने उन्हें बदनाम करने के लिए फर्जी MMS जारी किया है। विधायक देवेंद्र यादव ने भी दावा किया था कि MMS में दिख रहा व्यक्ति कोई और है। उन्होंने कहा था कि यह MMS चार महीने पहले उनके पास भी आया था। इसको लेकर उन्होंने भिलाई नगर थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने उस MMS की जांच भी कराई थी, जिसमें यह बताया गया कि MMS में दिख रहा व्यक्ति देवेंद्र यादव नहीं है।
विधानसभा में उठा मुद्दा –
विधानसभा में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव के MMS का मामला बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने भी उठाया था। उन्होंने गृहमंत्री विजय शर्मा से मामले से जुड़े FIR की जांच की जानकारी भी मांगी थी। उन्होंने सदन में पूछा था कि क्या इस कथित MMS की जांच किसी फोरेंसिक लैब में कराई गई थी या नहीं ?
इसके जवाब में गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा था कि दुर्ग एसपी ने राष्ट्रीय फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी गांधीनगर (गुजरात) से संबंधित पेन ड्राइव की जांच कराई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
