बिलासपुर। राजस्व मंत्री जयसिंग अग्रवाल ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को अवैध प्लाटिंग और अवैध कालोनी बनाने वालों के खिलाफ सख्त करवाई करने के निर्देश दिए है। इसके अलावा रजिस्ट्री कार्यलय के अधिकारियों को अवैध प्लाट की रजिस्ट्री पर रोक लगाने के लिए भी कहा है।

प्रदेश के राजस्व मंत्री जय सिंग अग्रवाल उस समय भड़क गए जब डेमोक्रेसी डॉट इन ने उनसे पूछा कि क्या राजस्व विभाग के अधिकारी आपके नियंत्रण में नही है या फिर वो जो भी अच्छा-बुरा कर रहे है आपको भरोसे में लेकर कर रहे है ? इतना सुनते ही श्री अग्रवाल भड़क गए और कहा कि किसी को सपना तो आएगा नही की कौन कहां क्या कर रहा है ? कोई भी चीज जब संज्ञान में आएगा, करवाई तो तभी होगी। पिछले दिनों बिल्हा का मामला सामने आया तो तहसीलदार के खिलाफ करवाई की गई थी। आज भी उन्होंने एसडीएम, निगम आयुक्त और तहसीलदारों की बैठक लेकर अवैध प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई करने के लिए कहा है। उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि अभी तक जो भी अवैध प्लाटिंग की गई है या की जा रही है उन सभी के खिलाफ करवाई किया जाएगा। जब उनसे पूछा गया कि आपके पटवारी बिल्डरों और जमीन माफियाओं के हाथ लगातार मार खा रहे है, अभी तक तीन पटवारी पिट चुके है ? इस पर श्री अग्रवाल ने कहा कि अभी अवैध प्लाटिंग के खिलाफ करवाई होगी तो सब चीजें सामने आ जाएगी और बहुत सी चीजें सुधरेगी। आगे जो भी शिकायत आएगी उस पर कार्रवाई की जाएगी।
00 सरकारी जमीन में बनाया दो सौ फ्लैट
राजस्व मंत्री ने छत्तीसगढ़ भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि बिलासपुर में एक बिल्डर ने दो एकड़ सरकारी जमीन में दो से अधिक फ्लैट बना लिया है। इस संबंध में भी कलेक्टर को जांच करने के लिए कहा है। साथ ही जो 35 फ्लैट बंधक है उसे मुक्त नही करने करने के लिए कहा है। यहां भी मंत्री ने बिल्डर को बचाने के फिराक में है। जब वो स्वीकार कर रहे है कि दो एकड़ सरकारी जमीन में फ्लैट बना तो उस टॉवर को गिराने के निर्देश देने थे। लेकिन मंत्री ने केवल बंधक फ्लैट को मुक्त नही करने के आदेश दिए है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 25, 2026बेलतरा में रेत-मुरम माफिया पर कार्रवाई की मांग को लेकर विजय केशरवानी की चेतावनी, 7 दिन का दिया अल्टीमेटम, नहीं तो होगा जनआंदोलन
बिलासपुरJune 25, 2026NEET पेपर लीक : कांग्रेस ने किया बड़ा आंदोलन करने का ऐलान, जयवर्धन ने कहा कि शिक्षा मंत्री और NTA अध्यक्ष को हटाए प्रधानमंत्री
बिलासपुरJune 24, 2026भारतीय इतिहास का काला अध्याय है 25 जून, 1327 पत्रकारों को जेल भेजा गया था, विदेशी पत्रकारों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया था – पांडेय
बिलासपुरJune 24, 2026अल नीनो के कारण कम वर्षा की आशंका, कृषि विभाग ने किसानों को दिए गंभीर सुझाव
