

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भी चर्चित IAS पूजा खेड़कर जैसा मामला सामने आया है। इसका खुलासा छत्तीसगढ़ दिव्यांग सेवा संघ ने किया है। दिव्यांग संघ ने रायपुर प्रेसक्लब में प्रेसवार्ता कर आरोप लगाया है कि प्रदेश के 21 अफसरों ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी पाई है।
इस संबंध में संघ ने 21 अफसरों के नाम की सूची मीडिया को सौंपी है। सूची में 7 डिप्टी कलेक्टर, 3 लेखा अधिकारी, 3 नायब तहसीलदार, 2 सहकारिता निरीक्षक, 3 वेटनरी डॉक्टर शामिल है। संघ ने आरोप लगाया है कि इन सबके पीछे लोरमी में पदस्थ ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी गुलाब सिंह राजपूत, मुंगेली में पदस्थ चिकित्सक एमके राय और बिलासपुर में पदस्थ हेल्थ ज्वाइंट प्रमोद महाजन का हाथ है। छत्तीसगढ़ दिव्यांग सेवा संघ ने सरकार से इन अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करते हुये बर्खास्तगी की मांग की है। संघ ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर 15 दिन के भीतर इस मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो उनके द्वारा 21 अगस्त को प्रदेशभर के दिव्यांग रायपुर में आंदोलन करेंगे।
नीचे देखें लिस्ट में अधिकारियों के नाम…
Author Profile

Latest entries
UncategorizedNovember 7, 2026जगत पहल के MD के विरुद्ध भ्रामक समाचार चलाना पड़ा महंगा : करोड़ों की ठगी का आरोपी दीपक टंडन गिरफ्तार, पुलिस ने निकाली हेकड़ी…
बिलासपुरNovember 6, 2026“हरि चटनी” को हड़पने का षडयंत्र विफल, 30 दिन के अंदर होटल खाली करने का आदेश, 99 लाख में खरीदने का किया था दावा
बिलासपुरNovember 5, 2026हैरोइन सप्लायर को अमृतसर से पकड़ लाई पुलिस, एक सप्ताह पहले उसलापुर से पकड़ा गया था सहयोगी
बिलासपुरNovember 4, 2026अनशन में बैठकर फंस गए जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, कोई तुड़वाने भी नहीं जा रहे है …, कांग्रेस का जिला सचिव भी है


