कोरबा। कोरबा से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आ रही है। यहां खदान का निरीक्षण करने गए दो अधिकारी पानी में बह गए है। एक ने तैरकर अपनी जान बचा ली लेकिन दूसरा अभी भी लापता है। हालांकि NDRF की टिम तलाश में जुट गई है।
कोरबा जिले में सुबह से हो रही तेज बारिश ने कालरी एरिया में तबाही मचा दी है। लगातार हो रही बारिश के कारण कई खदानों में पानी भर गया है। यही कारण है कि आज दोपहर में दो अधिकारी एसईसीएल के कुसमुंडा खदान का निरीक्षण करने निकले। निरीक्षण के दौरान खदान के एक हिस्से में एकाएक पानी का सैलाब आ गया। अधिकारियों को बचने का समय भी नही मिला और निरीक्षण के लिए गए खदान के दोनो अधिकारी बह गए। उनके बहते हो खदान में कोहराम मच गया। एक अधिकारी तो तैरकर बाहर निकल आया और उसे बचा लिया गया। लेकिन जितेंद्र नगरकर नामक दूसरा अधिकारी पानी में बह गया है। इसके बाद घटना की जानकारी SECL प्रबंधन को दी गई और बिलासपुर से एसडीआरएफ की टीम को रेस्क्यू के लिए बुलाया गया है। मौके पर SDRF की टिम पहुंच गई है और अधिकारी की तलाश में जुट गई है। इस घटना से SECL में हड़कंप मच गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
