महापौर कप टी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता 2021, आधारशिला प्राइम एकेडमी पहुँची फाइनल में

बिलासपुर। स्थानीय राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में चल रही महापौर कप T20 2021 ड्यूज बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरा सेमीफाइनल मैच शुक्रवार को आधारशिला प्राइम अकैडमी और महेंद्र सिंह धोनी अकैडमी के बीच मुख्य अतिथि संसदीय सचिव रश्मि सिंग की मौजूदगी में खेला गया। शानदार मुकाबले में आधारशिला प्राइम एकेडमी ने 44 रनों से महेंद्र सिंग धोनी क्रिकेट एकेडमी को हराकर खिताबी मुकाबले के लिए फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती रश्मि सिंह ठाकुर संसदीय सचिव ने कहा कि यह बहुत ही शानदार और गरिमामयी आयोजन है, जो कि न्यायधानी और संस्कारधानी का गौरव प्राप्त बिलासपुर की गरिमा के अनुकूल हैं। इस उच्च स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन से बिलासपुर क्रिकेट को निश्चित ही एक नई दिशा प्राप्त होगी और साथ ही बिलासपुर के साथ आस पास के खिलाड़ी भी लाभवानवित हो सकेंगे। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के पीछे आयोजन समिति के सदस्यों की मेहनत हैं जिसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। इसके बाद मुख्य अतिथि एवम अन्य अतिथियों बीआर साव इंजीनियर, लोक निर्माण विभाग व दीपक खंडेलवाल इंजीनियर पीडब्ल्यूडी विभाग, महेंद्र मिश्रा कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया और अपनी शुभकामनाएं उन्हें दीं एंव आसमान में उन्होंने शांति का संदेश देने हेतु गुब्बारे उड़ा कर आज का मैच प्रारंभ करने की घोषणा की ।

00 आधार शिला एकेडमी ने 20 ओवरों में 6 विकेट खो कर बनाये 202 रन, जबकि एमएस धोनी एकेडमी हो गयी 158 रनों पर ही ढेर

आज हुआ महापौर कप T20 क्रिकेट प्रतियोगिता 2021 का दूसरा सेमीफाइनल मैच आधारशिला प्राइम एकेडमी बिलासपुर विरुद्ध महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट एकेडमी के बीच में खेला गया। एम एस धोनी क्रिकेट एकेडमी के कप्तान करीम खान ने टॉस जीता एवं आधारशिला को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया । आधारशिला के ओपनर बल्लेबाज ऋषभ तिवारी और आशुतोष सिंह ने पहले ही ओवर से अपना मंशा जाहिर कर दी और तेजतर्रार बल्लेबाजी करते हुए आधारशिला ने 4.4 ओवरों में अपना पहला विकेट 42 रनों पर ऋषभ के रूप में खोया, ऋषभ ने 19 गेंदों का सामना करके 32 रनों का योगदान दिया। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए हरप्रीत सिंह भाटिया (जो कि छत्तीसगढ़ रणजी टीम के कप्तान भी हैं) एवं आशुतोष ने पूरे मैदान में चारो ओर बहुत ही अच्छे आकर्षक शॉट लगाए। दूसरा विकेट 81 रनों पर हरप्रीत के रूप में आधारशिला ने खोया।‌हरप्रीत ने 12 रनों का योगदान अपने टीम के लिए दिया।
आशुतोष दूसरे छोर पर अच्छी बल्लेबाजी करते रहे, लेकिन वो 40 रनों के व्यक्तिगत स्कोर पर बोल्ड आउट हो गए। अंतिम ओवरों में अजय मंडल और विशाल ने बहुत ही तेजी के साथ में बल्लेबाजी की। अंतिम 6 ओवरों में 92 रन दोनों ही बल्लेबाजों ने जोड़े। अजय मंडल ने 20 गेंदों में 42 रन बनाए वहीं विशाल ने 23 गेंदों में 47 रन बनाए। आधारशिला ने 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 202 रन बनाएं। वही एम एस धोनी क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए रवि रोशन ने दो विकेट, करीम, रॉबिन एवं पवार ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। 203 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करती हुई महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट एकेडमी की टीम 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 158 रन ही बना सकी। एम एस धोनी क्रिकेट एकेडमी की ओर से शानदार बैटिंग का प्रदर्शन करते हुए रोबिन सिंह ने 36 गेंदों में 80 रन एवं वैभव ने 2 5 गेंदों में 33 रन का योगदान। अपनी टीम के लिए दिया वहीं आधारशिला की ओर से गेंदबाजी करते हुए हरप्रीत सिंह भाटिया ने चार विकेट, अभ्युदय कांत सिंह ने 3 विकेट, ओंकार वर्मा ने दो विकेट एवं परिवेश धर ने 1 विकेट प्राप्त किये।

00 चार विकेट लेने वाले हरप्रीत सिंग भाटिया बने मेंन ऑफ द मैच

आज के इस सेमी फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच आधारशिला एकेडमी के हरप्रीत सिंह भाटिया रहे।हरप्रीत ने अपनी टीम के लिए 12 रनों का योगदान दिया व चार विकेट लिए। उन्हें स्वर्गीय श्रीमती प्रभा श्रीवास्तव के नाम पर उनके सुपुत्र आलोक श्रीवास्तव द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया। इस मैच के निर्णायक जी राज अमृतेश एवं रवि कुमार रहे।स्कोर मोहिन मिर्जा एवं मुरली राव रहे। कॉमेंट्री में देवेंद्र पाठक एवं सागर ने योगदान दिया ।

00 फायनल मैच 21 मार्च को होगा

21 मार्च को महापौर कप T20 क्रिकेट प्रतियोगिता का मेघा फाइनल secrsa रेलवे बिलासपुर विरुद्ध आधारशिला प्राइम अकैडमी के मध्य दोपहर 12:30 बजे खेला जाएगा।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *