बिलासपुर। कार से खतरनाक स्टंडबाजी करने वाले 3 युवकों को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपियों के ऊपर मोटर व्हिकल एक्ट की धारा 184, 112/183 (1,A) व BNSS की धारा 126, 135(3) के तहत प्रतिबंधक कार्यवाही की गई है। इस दौरान आरोपियों को उठक बैठक कराया गया।
मिली जानकारी के अनुसार 09/08.24 को रात्रि करिबन 21.00 बजे गांधी चौक से जगमल चौक की ओर क्रेटा कार क्रमांक CG10 / BK3149 को खतरनाक तरीके से और तेज गति से चलाते हुए स्टंट करते हुए देखा गया। क्रेटा कार में सवार युवक खिड़की से सिर बाहर निकलकर मस्ती कर रहे थे। शहर में लगे ITMS कैमरे ने युवकों द्वारा की जा रही स्टंटबाजी को कैमरे में कैद कर लिया। मामला पुलिस तक पहुंची तो पुलिस सक्रिय हुई। इसके बाद स्टंटबाजों पर कार्यवाही के लिए पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भापुसे) के निर्देश पर अति० पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार के मार्गदर्शन में पकड़ा गया। आरोपियों को जब पुलिस थाने लेकर आई तो कार्यवाही से बचने के लिए पहले तो युवकों ने आनाकानी की और अपने होने से ही इंकार किया। लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर अपराध स्वीकार किया। इसके बाद कार क्रमांक- CG10/BK3149 बरामद किया गया। खतरनाक एवं तेज गति से चलाते व स्टण्ड करते पाये जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184, 112 / 183 (1,A) के तहत चालानी कार्यवाही कर 3000रू. जुर्माना किया गय। साथ ही पृथक से BNSS की तहत धारा 126,135(3) के तहत प्रतिबंधक कार्यवाही की गई। कान पकड़कर उठक बैठक कराया गया और भविष्य में दुबार गलती नहीं करने की कडी समझाइस दी गई।
नाम आरोपी – जसपाल सिंह धिरही पिता फोटोराम धिरही उम्र 31 वर्ष निवासी चौहाधामा मस्तुरी जिला बिलासपुर, 2. शिवेश सिंह पिता विजय सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी देवरीखुर्द थाना तोरवा बिलासपुर, 3. प्रियांशु बकसेल पिता विशाल बकसेल उम्र 20 वर्ष निवासी ज्योति मेडिकल के पास थाना सिरगिट्टी
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJuly 27, 2026अयोध्या की वेदना पर उमड़ गया श्रद्धा का महासैलाब : श्रीराम मंदिर में हुई चोरी से आहत श्रद्धालुओं का “श्रीराम श्रद्धा यात्रा” को मिला भरपूर समर्थन
बिलासपुरJuly 27, 2026रेल सुरक्षा बल की बड़ी कार्रवाई, भगत की कोठी में 4.50 लाख के स्वर्ण आभूषण चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरJuly 25, 2026CGPSC भर्ती घोटाला : CBI के बाद अब ED के शिकंजे में आया सोनवानी, 7 दिन की रिमांड में लिया
बिलासपुरJuly 25, 2026मिसेज इंडिया इंटरनेशनल क्वीन “एल्यूरिंग” 2026 का ताज जीतने वाली एंजेल ने कहा – सपनों की कोई उम्र नहीं होती, मुझे गर्व है कि मैं बिलासपुर का नाम रोशन किया
