बिलासपुर- कोरोना महामारी के एक बार फिर बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर नगर पालिक निगम द्वारा कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ़ कार्रवाई शुरू की गई है। कमिश्नर श्री अजय त्रिपाठी के निर्देश पर आज शहर के अलग-अलग जगहों पर बिना मास्क के घूमने वाले लोगों से जुर्माना वसूला गया है साथ ही मास्क लगाने की समझाइश भी दी गई है।
देश में एक बार फिर कोरोना ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। छत्तीसगढ़ में भी बिलासपुर समेत कई शहरों में रोज़ाना कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफ़ा हो रहा है। इसके मद्देनजर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और सचिव नगरीय प्रशासन श्रीमति अलरमेल मंगई डी द्वारा कोरोना के रोकथाम और बचाव के लिए सभी नगरीय निकायों को निर्देशित किया गया है। आज निगम द्वारा शहर के बाजारों और चौक चौराहों पर बिना मास्क के घूमने वाले 30 लोगों के खिलाफ़ कार्रवाई की गई। निगम के अमले ने बाज़ारों में घूमकर लोगों से मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग बनाएं रखने की अपील भी की, इसके अलावा दुकानदारों से खुद भी मास्क लगाने एवं ग्राहकों को मास्क लगवाने के साथ दुकान में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने की समझाइश दी है।
निगम की अपील गाइडलाइन का पालन करें,कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी
निगम कमिश्नर श्री अजय त्रिपाठी ने बताया की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी इसके अलावा कमिश्नर श्री त्रिपाठी ने लोगों से अपील भी किया की गाइडलाइन के मुताबिक चेहरे पर मास्क लगाएं,लोगों से दूरी बनाकर रखें तथा हाथ को समय समय पर धोतें रहें।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
