बिलासपुर। अमृत मिशन के तहत शहर में पाइपलाइन के ज़रिए खूंटाघाट से पानी लाने की योजना पर चल रहें कार्यों का जायजा लेने कमिश्नर श्री अजय त्रिपाठी आज जीरो पाइंट खूंटाघाट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने चल रहें कार्यों का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
शहर में बारहमासी पीने योग्य पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अमृत मिशन योजना के तहत खूंटाघाट से शहर पानी लाने के प्रोजेक्ट पर काम चल रहा हैं। जिसके तहत खूंटाघाट में इंटेक वेल का काम जारी है जिसे आज कमिश्नर श्री अजय त्रिपाठी ने देखा। इस दौरान कमिश्नर श्री त्रिपाठी ने अधिकारियों को इंटेक वेल के शेष कार्य ज़ल्द से ज़ल्द पूरा कर नहर लाइन में बचें पाइप बिछाने के कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा प्रोजेक्ट के अंतर्गत जल संसाधन विभाग द्वारा गेट तैयार करने के कार्य का भी कमिश्नर श्री अजय त्रिपाठी ने अवलोकन किया। गेट निर्माण के कार्य को भी ज़ल्द पूरा करने को कहा है।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
