बिलासपुर। देश की आजादी में वीर सपूतों के योगदान और उनकी शहादत की याद में आज जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत हाथों में तिरंगा लेकर कलेक्टर अवनीश शरण की अगुवाई में सैकड़ों ने दौड़ लगाई। कलेक्टर ने तिरंगा मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वंदे मातरम… और भारत माता के जयकारों के साथ तिरंगा मैराथन दौड़ शहर के अलग अलग रास्तों से होकर गुजरी, जिसने भी देखा उसने तिरंगे को सैल्यूट किया। तिरंगा मैराथन में अधिकारी, खिलाड़ी, स्कूली विद्यार्थी एवं नागरिकों सहित सभी वर्ग के लोग बड़ी संख्या में उत्साह के साथ शामिल हुए और देशभक्ति का संदेश दिया।
यह दौड़ नेहरू चौक से शुरू होकर होकर पिंक स्टेडियम, बिलासा गर्ल्स कॉलेज में समाप्त हुई। कलेक्टर ने यहां मौजूद लोगों को तिरंगा शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए कई स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना अमूल्य योगदान दिया है। आज आप सभी बच्चों को आजादी के इस इतिहास को जानना आवश्यक है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश की आजादी के लिए अहिंसात्मक आंदोलन चलाए, तो वहीं शहीद भगत सिंह ने अपनी शहादत से युवाओं को प्रेरित किया। कलेक्टर ने कहा कि आज स्वतंत्रता दिवस के पूर्व आयोजित इस स्वतंत्रता दौड़ में सभी आयु वर्ग, समाज के सभी वर्ग के लोग अपनी सहभागिता निभाई है। इसी प्रकार जब राष्ट्र निर्माण की बात हो तो सभी लोग आपसी मतभेदों को भूलाकर आगे आएं और राष्ट्र के लिए अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि राष्ट्र ही सर्वाेपरी है। युवा पीढ़ी आजादी के महत्व को समझे और आपसी भेदभाव और वैमन्स्यता की भावना को भूलकर देश की प्रगति में अपनी भागीदारी निभाएं। कार्यक्रम में नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार, सीईओ जिला पंचायत आर पी चौहान, एडीएम आर ए कुरुवंशी, शिव कुमार बनर्जी, एडीशनल एसपी उमेश कश्यप, नीरज चंद्राकर, एसडीएम पीयूष तिवारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
Author Profile

Latest entries
शिवरीनारायणJuly 29, 2026हसौद थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार बेखौफ ! पुलिस की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, शिकायत के बाद भी नहीं हो रही है कार्रवाई
शिवरीनारायणJuly 29, 2026धार्मिक नगरी शिवरीनारायण की स्वच्छता एवं यातायात व्यवस्था दुरूस्त करने सड़क पर उतरी एसडीएम भावना, सडक में अव्यवस्था फैलाने वाले दुकानदारों को दी चेतावनी
बिलासपुरJuly 29, 2026सेन्ट्रल जेल में बड़ी घटना, जलती भट्ठी में कूदा डबल मर्डर का आरोपी, हो गई मौत, मचा अफरा – तफरी
बिलासपुरJuly 28, 2026रेल प्रशासन को न हाईकोर्ट की परवाह और न ही 5 विधायक और मंत्री की, मंदिर की फाइल दबाकर बैठे है अधिकारी
