रानू साहू, समीर विश्नोई और सौम्या के दर्जनों ठिकानों पर ACB का छापा, समीर के ससुराल और रानू के मायके में भी पहुंची टीम

रायपुर। ACB/EOW की टीम ने निलंबित IAS समीर विश्नोई, रानू साहू और सौम्या चौरसिया के दो दर्जन से अधिक ठिकानों पर दबिश दी हैं। ACB की टिम में अधिकारियों के अलावा गवाहों और वीडियो रिकार्डिंग करने वाले भी सही है। छत्तीसगढ़ सहित राजस्थान, झारखंड और बेंगलुरु शामिल है। यह कार्रवाई कोल लेवी केस में आय से अधिक संपत्ति मामले में की गई है।
टीम ने इस दौरान चल-अचल संपत्ति के दस्तावेज बरामद किए हैं। इनसे भारी मात्रा में बेनामी संपत्ति का पता चला है। भिलाई से एक आरोपी मनीष उपाध्याय को गिरफ्तार किया गया है। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। ACB ने उसे कोर्ट में पेश कर 23 अगस्त तक रिमांड पर लिया है।
तीनों अफसर फिलहाल रायपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार तीनों राज्यों में रेड की कार्रवाई के लिए 12 से ज्यादा टीमें तैयार की गई थीं। दूसरे राज्य जाने वाली कई टीमों को 14 अगस्त को ही रवाना कर दिया था।
ACB अफसरों के अनुसार राजस्थान, रायगढ़ में 2-2 स्थानों, बेंगलुरु, झारखंड (जमशेदपुर), कोरबा, गरियाबंद में 1-1, महासमुंद में 3, दुर्ग में 8 और रायपुर में 5 स्थानों पर छापा मारा गया है।
मौके से वाहनों से संबंधित बहुत से दस्तावेज, अनेक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, लैपटॉप, मोबाइल, पेन ड्राइव आदि बरामद किए गए हैं। ​​​​​​​​​​​​​​राजस्थान के अनूपगढ़ में समीर विश्नोई का ससुराल है। वहीं गरियाबंद में रानू साहू के मायके में भी दबिश दी गई थी। इसके अलावा ACB की टीम छत्तीसगढ़ में भी कार्रवाई कर रही है। भिलाई में टीम ने होटल कारोबारी अनिल कुमार पाठक के नेहरू नगर ईस्ट स्थित घर और होटल में छापा मारा। आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में कार्रवाई की गई है। ACB की टिम 4 गाड़ियों में पहुंचे हैं। अनिल पाठक इन अधिकारियों के बेहद करीबी और राजदार है।
कोरबा के टीपी नगर स्थित आशीर्वाद पॉइंट के पास ठेकेदार एमएस पटेल के घर भी ACB की टीम पहुंची है। यहां तड़के सुबह 2 गाड़ियों में 10 सदस्यीय टीम ने दबिश दी है। टीम सुबह से ही दस्तावेजों की खोजबीन कर रही है।
ACB की एक टीम रायगढ़ में बंदे अली फातमी नगर स्थित ट्रांसपोर्टर नवनीत तिवारी के घर भी दबिश देने पहुंची थी लेकिन वहां ताला लटका मिला। इस पर टीम ने घर के बाहर नोटिस चस्पा कर दिया है। साथ ही घर को सील कर दिया गया है। पड़ोसियों से भी पूछताछ की गई, लेकिन ट्रांसपोर्टर के परिवार के बारे में जानकारी नहीं मिली।
इसके बाद टीम ने बैंकुठपुर राम मंदिर गली में रहने वाले सूरज उपाध्याय के घर पहुंची। बताया जा रहा है कि सूरज उपाध्याय ट्रांसपोर्टर नवनीत तिवारी का चचेरा भाई है। वह प्रिंटिंग प्रेस का काम करता है। हालांकि टीम सुबह ही उसके घर से लौट गई।
वहीं गरियाबंद में निलंबित IAS रानू साहू के मायके में भी ACB टीम ने छापा मार दिया है। 2 गाड़ियों में 10 से 12 सदस्यों की टीम उनके पांडुका स्थित मायके पहुंची है। घर के अंदर दस्तावेजों और 4 साल में खरीदी गई चल-अचल संपत्ति जांच के दायरे में है। टीम ने 3 माह में दूसरी बार रानू साहू के मायके में छापा मारा है।

आपको बता दें छत्तीसगढ़ में कोयला घोटाला, लेवी वसूली का केस प्रवर्तन निदेशालय की रेड में सामने आया था। कोयला परिवहन में कोल व्यापारियों से कोल वसूली करने के लिए ऑनलाइन मिलने वाले परमिट को ऑफलाइन कर दिया गया था। खनिज विभाग के तत्कालीन संचालक आईएएस समीर बिश्नोई ने 15 जुलाई 2020 को इसके लिए आदेश जारी किया था। इसके लिए सिंडिकेट बनाकर वसूली की जाती थी। इस पूरे केस का मास्टरमाइंड और किंगपिन कोयला व्यापारी सूर्यकांत तिवारी को माना गया है, जो 25 रुपये प्रति टन के हिसाब से अवैध रकम जमा कराता था। इस तरह से कोयला घोटाला मामले में लगभग 570 करोड़ रुपए की वसूली की गई थी। कोयला घोटाला केस में निलंबित आईएएस समीर बिश्नोई, रानू साहू और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपसचिव सौम्या चौरसिया अभी जेल में बंद है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *