राजनांदगांव। विधानसभा चुनाव में टिकट दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप लगाते हुए महिला नेत्री ने FIR दर्ज कराया है। कांग्रेस के जिन दो नेता पर आरोप लगाया गया है, उसमें राजेश गुप्ता और चंपू गुप्ता शामिल हैं। दोनों नगर निगम राजनांदगांव में एमआईसी सदस्य है। दोनों ने महिला नेत्री नलिनी मेश्राम को टिकट दिलाने का झांसा दिया और दो करोड़ रुपए में सौदा किया।
विधानसभा चुनाव हुए नौ महीना होने को है लेकिन कांग्रेस में टिकट दिलाने का झांसा ठगी करने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। विधानसभा चुनाव के दौरान पांच पांच करोड़ रुपए में टिकट बेचने का मामला एक ऑडियो के माध्यम से सामने आया था। अब एक नया मामला राजनांदगांव से आया है। यहां प्रदेश महिला कांग्रेस की सचिव नलिनी मेश्राम ने थाने में लिखित शिकायत की है जिसमे उन्होंने कांग्रेस के ही दो नेताओं पर टिकट दिलाने के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाया है। महिला नेत्री का आरोप है की दो करोड़ रुपए में सौदा हुआ था और पहली किस्त के रूप में 30 लाख रुपए लिए गए। महिला नेत्री के साथ ठगी करने वाला कोई और नही कांग्रेस के ही दो नेता राजेश गुप्ता और चंपू गुप्ता है जो राजनांदगांव नगर निगम में MIC मेंबर है। नलिनी मेश्राम की शिकायत के अनुसार दोनो उनके घर आए और टिकट दिलाने का सब्जबाग दिखाया। इसके बाद खुद को राहुल गांधी का दूत बताने वाले घनश्याम विश्वकर्मा से मुलाकात कराया। राहुल गांधी का दूत बताकर चंपू गुप्ता ने ही नलिनी मेश्राम को राजनांदगांव के सर्किट हाउस में विश्वकर्मा से मुलाकात भी कराया था। दो करोड़ में सौदा तय होने के बाद सभी एक साथ दिल्ली में गए और 3 – 4 दिन रुककर राहुल गांधी से मुलाकात कराने का झांसा दिया। इससे पहले 16 जुलाई 2023 को गुप्ता को 30 लाख रुपए दिए गए, लेकिन टिकट नहीं मिली। उसके बाद से वह लगातार रकम वापस करने के लिए चक्कर लगाती रही, ना टिकट मिली और ना ही पैसे वापस किये गये। जिसके बाद महिला ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है। जिन कांग्रेस नेताओ पर आरोप लगा है, दोनों पहले ही जुआ एक्ट में गिरफ्तार हो चुके हैं। चंपू गुप्ता डोंगरगढ़ विधानसभा के कांग्रेस से एलडीएम भी हैं। वह कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक लेने के लिए अक्सर डोंगरगढ़ पहुंचते थे। बसंतपुर पुलिस से कांग्रेस नेत्री ने शिकायत कर अपराध दर्ज करने की मांग की है। टिकट के नाम पर धोखाधड़ी की शिकार प्रदेश महिला कांग्रेस की सचिव नलिनी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक भी शिकायत की है।इसके अलावा राष्ट्रीय नेताओं से भी लिखित में शिकायत की है। सभी नेताओं से शिकायत कर मामले की उचित जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
बिलासपुरSeptember 14, 2026शादीशुदा गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगा दी आग
