बिलासपुर। ग्रीन गार्डन की महिलाओं ने सोमवार को महिला थाना का घेराव किया। महिलाओं ने मांग की है कि शहर अध्यक्ष पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और आरोपियों को कालोनी से बाहर निकाला जाय।

विगत 17 मार्च को ग्रीन गार्डन कॉलोनी में रहने वाले शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद नायक तथा उनके ड्राइवर पर हमला करने वाले दो युवकों को कॉलोनी से बाहर करने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग कॉलोनी में रहने वाली महिलाओं ने की है। आज महिला थाना की टीआई को इस मामले में ज्ञापन देने पहुंची ग्रीन गार्डन कॉलोनी की महिलाओं ने टीआई को बताया कि हमलावर आरोपियों के द्वारा शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष(जो ग्रीन गार्डन कॉलोनी के भी अध्यक्ष हैं) पर जिस तरह राड आदि से जानलेवा हमला किया। उससे कॉलोनी में रहने वालों के बीच दहशत का माहौल बन गया है। दोनों हमलावर नारायण प्रसाद डहरिया के पुत्र हैं। जो 17 मार्च की रात को कॉलोनी के भीतर कुत्तों को निर्दयता पूर्वक बुरी तरह मार रहे थे। श्री प्रमोद नायक की पत्नी ने इसे देखा तो उन्होंने दोनों युवकों को ऐसा करने से मना किया। इस पर दोनों श्रीमती नायक पर ही भड़क गए और उनके साथ गाली गलौज के साथ बदतमीजी करने लगे। इस पर उन्होंने अपने पति श्री प्रमोद नायक को फोन कर घटना के बारे में जानकारी दें। सूचना मिलने पर तुरंत घर पहुंचे प्रमोद नायक ने जब उन युवकों को ऐसी बदतमीजी करने से बाज आने को कहा। तो उन्होंने श्री नायक और उनके ड्राइवर पर ही हमला बोल दिया।
ग्रीन गार्डन की महिलाओं ने महिला टीआई से आग्रह किया कि वे इस मामले में आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने मैं अपनी ओर से कोई कसर न छोड़ें। वही उन दोनों आरोपियों को कॉलोनी छोड़ने का भी निर्देश दिया जाए। जिससे भविष्य में इस तरह की अप्रिय घटना की पुनरावृत्ति ना हो सके।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
